G.O.A.T: विजय की 'गोट' को लेकर आई नई जानकारी, जानें कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो यह फिल्म लगभग चार हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाएगी। हालांकि, इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विजय की फिल्म को 5 सितंबर को सोलो रिलीज मिली थी। ऐसे में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से बड़े धमाके कि उम्मीद जताई जा रही है। दक्षिण भारत में यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। वहीं, हिंदी पट्टी में यह फिल्म तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन में रिलीज नहीं हो रही है, जिससे फिल्म के हिंदी कलेक्शन पर गहरा असर देखने को मिलेगा।
Sanjjanaa Galrani: सीएम सिद्धारमैया से मिलीं संजना, कन्नड़ सिनेमा में एसोसिएशन की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा
राजनीति में प्रवेश करने के अपने निर्णय के बाद यह विजय की पहली फिल्म है। अभिनेता ने कुछ समय पहले ही अभिनय से संन्यास लेने का एलान किया था और राजनीतिक करियर पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, अजमल अमीर, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन भी हैं।
IIFA: आईफा ने किया तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट का एलान, अकेले 'जवान' ने झटके तीन पुरस्कार
दलपति की पिछली फिल्म की बात करें तो वह लोकेश कनगराज की लियो में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त कमाई भी की थी।