हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिलता है। इस लोकप्रियता का कहीं न कहीं असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है। अब तक कई फिल्मों ने हिंदी भाषा राज्यों में जमकर कमाई की है। आज हम आपको कुछ ऐसी दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके हिंदी डब वर्जन ने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया था। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
South Films: साउथ की ये हिंदी डब फिल्में बॉलीवुड पर पड़ीं भारी, बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास स्टारर बाहुबली 2 साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी खूब सराही गई थी। फिल्म का इंतजार दक्षिण भारतीय लोगों के साथ हिंदी भाषी दर्शकों को भी था। रिलीज होते ही इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फिल्म के हिंदी डब वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था। उस समय बॉलीवुड की कोई भी फिल्म यह कारनामा नहीं दिखा सकी थी। बाद में पठान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
केजीएफ के बाद यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने दक्षिण भारतीय राज्यों में कमाई तो की ही साथ ही, इसके हिंदी डब वर्जन ने भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पहले दिन फिल्म में 53 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वहीं, फिल्म में कुल 435 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा लोगों को खूब पसंद आई थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जबरदस्त बिजनेस करने में कामयाब रही थी। फिल्म में अल्लू के किरदार पुष्पराज को खूब पसंद किया गया था। हिंदी बेल्ट में इस फिल्म में 100 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म ने अल्लू को पैन इंडिया स्टार भी बना दिया था।
रोबोट के बाद सभी को रजनीकांत की फिल्म 2.0 का इंतजार था। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म साउथ में जबर्दस्त कमाई करने में सफल रही थी। हिंदी पट्टी में भी फिल्म में जमकर कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।