'मास महाराजा' के नाम से साउथ सिनेमा में लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा ने मंगलवार को मुंबई में जो किया, उसे ये शहर अरसे तक याद रखेगा। हिंदी सिनेमा के दर्शक रवि तेजा को टेलीविजन पर उनकी हिंदी में डब फिल्में देखकर जानते है। अब उनकी पहली फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' तेलुगु के साथ साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर लांच पर रवि तेजा ने हिंदी में ही बात करके खूब वाहवाही लूटी।
Tiger Nageswara Rao Trailer: बड़े पर्दे पर कृति सेनन का बहन नूपुर से सामना, रवि तेजा ने इसलिए लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर साउथ सिनेमा के जितने भी एक्टर मुंबई में जब अपनी फिल्म को प्रमोट करने आते हैं, तो अंग्रेजी में ही बात करते हैं। लेकिन जब रवि तेजा ने ट्रेलर लांच के दौरान हिंदी में बात की तो सबका चौकना स्वाभाविक था। रवि तेजा का जन्म भले ही आंध्र प्रदेश में हुआ हैं, लेकिन उनकी शिक्षा जयपुर, दिल्ली, मुंबई और भोपाल में हुई। दरअसल, उनके पिता का जॉब ही ऐसा था कि जहां जहां उनकी पोस्टिंग होती थी। रवि तेजा भी अपने पिता के साथ रहते थे। इसलिए वह तेलुगू के साथ -साथ हिंदी भाषा भी अच्छी तरह से जानते हैं।
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' सांकेतिक भाषा में रिलीज होने वाली फिल्म भी है। ट्रेलर लांच के दौरान मूक बधिर समुदाय के बच्चे भी आए थे। इन बच्चों के लिए फिल्म का ट्रेलर अलग से सांकेतिक भाषा में दिखाया गया था। अभिनेता रवि तेजा ने कहा, 'सबसे पहले मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि हमारी फिल्म सांकेतिक भाषा में भी रिलीज होगी, जिससे हर किसी को मेरे किरदार टाइगर की तैयारी के लिए किए गए समर्पण और प्रशिक्षण का गवाह बनने का मौका मिलेगा। हमें उम्मीद है कि यह बड़े पर्दे पर अच्छी तरह से प्रदर्शित होगी।'
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का निर्माण अभिषेक अग्रवाल ने किया है। जो 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कार्तिकेय 2' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म में काम कर रहे अभिनेता अनुपम खेर ने इस मौके पर कहा, 'टाइगर नागेश्वर राव में अभिषेक अग्रवाल के साथ तीसरी बार काम कर रहा हूं और आगे भी काम कर रहे हैं। अब सिनेमा क्षेत्रीय भाषा और पैन इंडिया से उभर कर भारतीय सिनेमा बन गई है। क्षेत्रीय सिनेमा की दूरियां मिट कर अब भारतीय सिनेमा हो गई है।’
Akshay Kumar: अक्षय ने 'मिशन रानीगंज' के रियल हीरो जसवंत सिंह को बताया विनम्र, साझा किए पहली मुलाकात के किस्से
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के लेखक निर्देशक वामसी हैं। वह कहते हैं, 'अब तक दर्शक राजनेता, क्रिकेटर और अभिनेता की बायोपिक फिल्में देख चुके हैं। फिल्म टाइगर नागेश्वर राव की कहानी एक चोर की है जिसे सेलिब्रिटी थीफ कहा जाता था। एक्शन के साथ-साथ यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं की एक रोमांचक सवारी पर ले जाएगी।' इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही है। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी दिन नूपुर सेनन की बहन कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' भी रिलीज हो रही है।