{"_id":"6753e9db4e4dedcdd00c9ffb","slug":"top-five-south-movies-with-biggest-opening-pushpa-2-devara-part-1-kalki-2898-ad-the-greatest-of-all-time-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Highest South Openers 2024: साउथ की इन फिल्मों ने इस साल पहले दिन की जमकर कमाई, आखिरी नाम देख होगी हैरानी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Highest South Openers 2024: साउथ की इन फिल्मों ने इस साल पहले दिन की जमकर कमाई, आखिरी नाम देख होगी हैरानी
2024 में साउथ सिनेमा में बड़े बजट और स्टार कास्ट वाली फिल्मों ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में अब तक कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। आइए जानते हैं इस साल की पांच सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली साउथ की फिल्मों के बारे में...
2 of 6
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
- फोटो : यूट्यूब
पुष्पा द रूल पार्ट- 2
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा द रूल पार्ट- 2 ने पहले दिन का कलेक्शन 174.9 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू मिलाकर) के साथ धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म के हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई।
3 of 6
देवरा पार्ट 1
- फोटो : एक्स - DevaraMovie
देवरा पार्ट 1
जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 ने भी पहले दिन शानदार कमाई की। इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की और दर्शकों के बीच ओपनिंग डे पर जबर्दस्त धूम मचाई। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर सितारे भी नजर आए। इसका निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, अमिताभ बच्चन, और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म एक साई-फाई (साइंस-फिक्शन) थ्रिलर थी, जिसने तकनीकी और ग्राफिक्स के लिहाज से भी दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
5 of 6
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई की। अपनी स्टोरीलाइन और दिलचस्प एक्शन सीन्स से यह फिल्म दलपति विजय के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुई। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय के फैंस के लिए एक शानदार तोहफा साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।