फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: केआरके की आलोचना से परेशान उर्वशी, ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को वल्गर कहने पर बोलीं- खुद जिंदगी में...

Fri, 10 Jan 2025 08:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Jan 2025 08:53 AM IST
सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में कमाल आर खान पर पलटवार किया, जिन्होंने 'डाकू महाराज' के उनके गाने दबीड़ी दबीड़ी की आलोचना करते हुए इसे 'अश्लील' बताया था। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela on KRK trolling on Dabidi Dibidi actress says It is ironic someone Tearing Others Down
‘दबिड़ी दीबिड़ी’ गाना और केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डाकू महाराज' के गाने ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर गाने के स्टेप्स की काफी आलोचना हो रही है। इसी क्रम में केआरके ने भी गाने के स्टेप्स को काफी 'वल्गर' बताया था। अब उर्वशी रौतेला ने केआरके की ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Urvashi Rautela on KRK trolling on Dabidi Dibidi actress says It is ironic someone Tearing Others Down
केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
केआरके ने गाने को बताया था अश्लील
केआरके ने गाने को ट्रोल करते हुए कहा कि उर्वशी को ऐसे 'अश्लील' डांस स्टेप्स करने के लिए शर्म आनी चाहिए। एक्स पर उनके पोस्ट में लिखा था, "तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को ऐसे अश्लील गाने शूट करने में शर्म नहीं आती? तो बेहतर है कि एडल्ट फिल्में बनाना शुरू कर दें। उर्वशी को भी ऐसे गाने करने के लिए शर्म आनी चाहिए।"
 

Game Changer: ‘गेम चेंजर’ के रिलीज से पहले राम चरण के फैंस को झटका, फिल्म से हटाया गया ये गाना

 

Urvashi Rautela on KRK trolling on Dabidi Dibidi actress says It is ironic someone Tearing Others Down
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela

उर्वशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 उर्वशी ने केआरके पर निशाना साधते हुए लिखा, "यह दुख की बात है कि कुछ लोग जिन्होंने कुछ हासिल नहीं किया, वे उन लोगों की आलोचना करने के हकदार महसूस करते हैं, जो अपने काम को लेकर काफी मेहनत करते हैं। असली शक्ति दूसरों को गिराने में नहीं है, बल्कि उन्हें ऊपर उठाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में है।"



Anu Agrawal Birthday: आशिकी के बाद नहीं चल पाया करियर, जानें आज क्या करती हैं अनु अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela on KRK trolling on Dabidi Dibidi actress says It is ironic someone Tearing Others Down
‘दबिड़ी दीबिड़ी’ गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर भी हुई थी आलोचना
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़ी के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी आलोचना की है। 64 साल के अभिनेता-राजनेता एनबीके 30 साल की उर्वशी के साथ यह डांस कर रहे हैं। ‘दबिड़ी दीबिड़ी’ को शेखर मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। निर्माताओं ने अभी तक आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
Urvashi Rautela on KRK trolling on Dabidi Dibidi actress says It is ironic someone Tearing Others Down
फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन होगी रिलीज
'डाकू महाराज' में बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और चंदिनी चौधरी भी शामिल हैं। बॉबी कोल्ली की लिखित और निर्देशित यह फिल्म 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed