फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vettaiyan: दिवाली पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रजनीकांत-बिग बी की 'वेट्टैयन' की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा

Thu, 31 Oct 2024 01:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन
Vettaiyan OTT release date announced on diwali rajinikanth amitabh bachchan film to premiere on 8 november
वेट्टैयन - फोटो : एक्स - LycaProductions

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'वेट्टैयन' टीजे ज्ञानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित है। 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वह ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूक गए हैं, अब वे घर बैठे फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Vettaiyan OTT release date announced on diwali rajinikanth amitabh bachchan film to premiere on 8 november
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions

प्राइम वीडियो पर आएगी फिल्म
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'वेट्टैयन' की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी ओटीटी प्रीमियर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया गया है। आज दिवाली के मौके पर यानी 31 अक्तूबर को प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेट्टैयन का एक पोस्टर साझा किया।

Vettaiyan OTT release date announced on diwali rajinikanth amitabh bachchan film to premiere on 8 november
वेट्टैयन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन होगा ओटीटी प्रीमियर
पोस्टर में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने घोषणा की कि एक्शन-ड्रामा फिल्म 8 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'वेट्टैयन' के आगमन की तारीख तय हो गई है। प्राइम, वीडियो पर 'वेट्टैयन' देखें 8 नवंबर को।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन
Vettaiyan OTT release date announced on diwali rajinikanth amitabh bachchan film to premiere on 8 november
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी और कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती के अलावा मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रजनीकांत ने अथियन की भूमिका निभाई है। वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है, जो एक शिक्षक की हत्या की जांच करते समय मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है।

विज्ञापन
Vettaiyan OTT release date announced on diwali rajinikanth amitabh bachchan film to premiere on 8 november
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

फिल्म की टीम
वेट्टैयन को टीजे ज्ञानवेल ने लिखा और निर्देशित किया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। गाने मनासिलायो और हंटर वंतार चार्टबस्टर बन गए हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। कैमरा एसआर कथिर ने संभाला है। आईएससी बी किरुथिका ने पटकथा लिखी है। तकनीकी दल के अन्य सदस्यों में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में के कादिर, स्टंट संभालने वाले अनबरीव, संपादक फिलोमिन राज और कला निर्देशक शक्ति वेंकटराज एम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed