{"_id":"67a4b9a9f075c32aa00bbeef","slug":"vidaamuyarchi-on-ott-when-and-where-to-watch-ajith-kumar-trisha-krishnan-film-2025-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidaamuyarchi on OTT: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे 'विदामुयार्ची', फिल्म पर आई ये नई जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vidaamuyarchi on OTT: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे 'विदामुयार्ची', फिल्म पर आई ये नई जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजित कुमार और तृषा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' 6 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं। खास तौर पर तमिलनाडु में फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।
यह घोषणा नेटफ्लिक्स ने जनवरी में अपनी आगामी रिलीज स्लेट का हिस्सा बताते हुए की थी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के बारे में एक पोस्ट करते हुए लिखा था, "अजित कुमार वापसी कर चुके हैं, यह साबित करते हुए कि 'विदामुयार्ची' कभी भी नाकाम क्यों नहीं होत।!"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
कुछ ऐसी है कहानी
कहानी की बात करें तो यह फिल्म शादीशुदा कपल अर्जुन और कायल के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। दोनों अलग होने से पहले एक आखिरी यात्रा पर जाने का निर्णय लेते हैं, लेकिन उनकी यात्रा एक खतरनाक मोड़ पर उस समय आ जाती है, जब उनकी कार अजरबैजान के एक सुनसान इलाके में खराब हो जाती है। इस दौरान कायल रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है और अर्जुन उन्हें खोजने के लिए निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान वह कई चौंकाने वाली घटनाओं का सामना करता है। यह फिल्म जॉनाथन मोस्टोव की 'ब्रेकडाउन' से प्रेरित बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
ये सितारे भी हैं मौजूद
फिल्म की कास्ट में अजित कुमार के साथ-साथ अर्जुन सरजा, रेजिना कासांद्र, और आरव जैसी प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। ओम प्रकाश ने फिल्म का छायांकन किया है। वहीं, एन बी श्रीकांत ने फिल्म का संपादन और अनिरुद्ध रविचंदर इसे अपने संगीत से सजाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।