साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु और विजय स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में दोनों ही कलाकारों ने अपनी पिछली फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद 'खुशी' से सफलता का स्वाद चखा है। विजय देवरकोंडा इन समय 'खुशी' को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को धन्यवाद दिया था, वहीं अब हाल ही में वह तेलंगाना के यदाद्री मंदिर सिर झुकाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें चारों तरफ से फैंस की भीड़ ने घेर लिया।
Vijay Deverakonda: यदाद्री मंदिर सिर झुकाने पहुंचे विजय देवरकोंडा, एक्टर की झलक पाने के लिए मची अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खुशी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। पांच साल बाद एक हिट देने के लिए फैंस को सोशल मीडिया से थैंक्स कहने के बाद अभिनेता भगवान को धन्यवाद देने के लिए तेलंगाना के मशहूर यदाद्री मंदिर पहुंचे। विजय ने अपने परिवार के साथ रविवार सुबह यदाद्री मंदिर में सिर झुकाया और आशीर्वाद मांगा। जैसे ही भक्तों को पता चला कि विजय देवरकोंडा मंदिर परिसर में हैं, स्टार की एक झलक पाने के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई।
विजय को मंदिर में पूजा करते और अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान के आगे सिर झुकाते देखा गया। अभिनेता ने भगवान को 'खुशी' को मिल रहे प्यार के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते देखा गया। विजय देवरकोंडा वहां शांति की तलाश में पहुंचे थे, लेकिन मंदिर में उनका अनुभव उतना शांतिपूर्ण नहीं था जितना वह चाहते थे। उनके मंदिर दर्शन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता को परिसर में मौजूद उनके प्रशंसकों से घिरे हुए देखा जा सकता है।
सामने आए वीडियो में, एक महिला को विजय के सुरक्षा घेरे में घुसते हुए और उनके पास भागते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही गार्ड ने उसे एक तरफ खींचने की कोशिश की, उसने अभिनेता की कमर पकड़ ली और उनके साथ तस्वीर क्लिक कराए बिना जाने देने को तैयार नहीं हुई। महिला फैन की ऐसी हरकत देखकर विजय देवरकोंडा अचंभित रह गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और शांत रहे। मंदर में मौजूद अन्य भक्त भी विजय की एक झलक पाने के लिए उनके चारों ओर हाथापाई करते दिखे।
Rahul Mahajan: नताल्या से तलाक के बाद अपने आप को संभाल नहीं पा रहे राहुल महाजन, डॉक्टर के काट रहे चक्कर
Jawan: शाहरुख खान ने हिरानी को दिखाए 'जवान' के कुछ सीन, जानें कैसी थी 'डंकी' के डायरेक्टर की प्रतिक्रिया