साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता 'चियान' विक्रम आज 17 अप्रैल को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल सिनेमा में अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए मशहूर विक्रम ने न केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी धाक जमाई, बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। उनकी कई फिल्में हिंदी में डब होकर या डबल भाषा में रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इसके साथ ही बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। आइए, विक्रम के जन्मदिन के मौके पर उनकी उन चुनिंदा फिल्मों की बात करते हैं, जिन्होंने हिंदी दर्शकों को दीवाना बनाया और उनके बॉलीवुड करियर पर भी एक नजर डालते हैं।
Vikram Birthday: इन फिल्मों से हिंदी दर्शकों के बीच भी विक्रम ने जमाई धाक, 'अपरिचित' बन छाए साउथ सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:01 AM IST
सार
Chiyaan Vikram Birthday: आज 17 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार विक्रम अपन 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें 'चियान' नाम से भी जाना जाता है। अभिनेता अपनी फिल्मों से साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी छाए हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन