फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Raja Saab: प्रभास के साथ ठुमका लगाएंगी यह अभिनेत्री, इस दिन शुरू होगी 'द राजा साब' के डांस नंबर की शूटिंग!

Sun, 15 Dec 2024 06:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 15 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

The Raja Saab: प्रभास इन दिनों 'द राजा साब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक धमाकेदार डांस नंबर भी होगा, जिसके लिए साउथ की प्रमुख अभिनेत्री को चुना गया है।  

विज्ञापन
south lady superstar nayanthara joins prabhas for dance number song in film the raja saab reports
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

प्रभास इस समय फिल्मों के व्यस्त शेड्यूल में व्यस्त हैं। कल्कि 2898 ई. की अपार सफलता के बाद उनकी आगामी फिल्मों को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं, अब प्रभास निर्देशक मारुति द्वारा निर्देशित 'द राजा साब' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारियों ने पहले ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। वहीं, अब 'द राजा साब' पर नया अपडेट आया है, जो इसके स्पेशल सॉन्ग से जुड़ा हुआ है।

south lady superstar nayanthara joins prabhas for dance number song in film the raja saab reports
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

स्पेशल सॉन्ग करेंगी नयनतारा
हाल ही में आई खबरों से पता चला है कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए एक विशेष गाने की योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इस गाने के लिए एक प्रमुख तमिल अभिनेत्री को चुना गया है। यह कोई और नहीं बल्कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हैं। नयनतारा को फिल्म में एक खास गाना गाने के लिए चुना गया है। निर्माता इस स्पेशल सॉन्ग के लिए नयनतारा से संपर्क कर चुके हैं।

south lady superstar nayanthara joins prabhas for dance number song in film the raja saab reports
द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी बार साथ काम करेंगे नयनतारा-प्रभास
नयनतारा ने कथित तौर पर गाने के लिए हरी झंडी दे दी है और इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी आनी अभी बाकी है। यदि इन खबरों पर मुहर लगती है तो यह दूसरी बार होगा, जब नयनतारा और प्रभास साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों 2007 में आई फिल्म 'योगी' में साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
south lady superstar nayanthara joins prabhas for dance number song in film the raja saab reports
'द राजा साब' - फोटो : एक्स

फिल्म के कलाकार
प्रभास पहली बार मारुति द्वारा निर्देशित हॉरर-रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे। फिल्म के कई दृश्य, टीजर और पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिससे यह साफ है कि अभिनेता ने हर एक को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। कलाकारों की बात करें तो 'द राजा साब में' प्रभास के साथ निधि अग्रवाल हैं। फिल्म का हिस्सा बनने वाले अन्य लोगों में मालविका मोहनन, वरलक्ष्मी सरथकुमार, अनुपम खेर, संजय दत्त, मुरली शर्मा और जिशु सेनगुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
south lady superstar nayanthara joins prabhas for dance number song in film the raja saab reports
द राजा साब - फोटो : एक्स

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में भरपूर कॉमेडी होने का वादा किया गया है, क्योंकि मारुति अपनी मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा फिल्म का पहला सिंगल संक्रांति 2025 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रेलर मार्च में लॉन्च किया जाएगा। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को गर्मियों में सिनेमाघरों में आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed