फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: देवदूत बने साउथ के ये सितारे, बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आए आगे, दिया करोड़ों का अनुदान

Sat, 14 Sep 2024 06:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 14 Sep 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
South Stars Who Donated for Flood Victims Pawan Kalyan Prabhas Chiranjeevi Allu Arjun
बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आए साउथ के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
आंध प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए साउथ के कई सितारे आगे आए और अपना बड़ा दिल दिखाया। दक्षिण भारतीय अभिनेता अक्सर आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं और राहत कोष में अनुदान देते हैं। इस बार बाढ़ की चपेट में पीड़ितों के मदद के लिए भी कई दिग्गज सामने आए और मदद का हाथ बढ़ाया। आइए जानते हैं कौन-कौन से अभिनेताओं ने राहत के लिए दान दिए।


 
South Stars Who Donated for Flood Victims Pawan Kalyan Prabhas Chiranjeevi Allu Arjun
पवन कल्याण - फोटो : एक्स
पवन कल्याण
रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने बाढ़ की तबाही से निपटने के लिए राहत कोश में छह करोड़ रुपये दान दिए। उन्होंने तेलुगु राज्यों के राहत कोष के लिए भी सहयोग किया है। अभिनेता अक्सर इस तरह की आपदाओं के लिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं। 
Parineeti Chopra: सुशांत सिंह राजपूत को परिणीति चोपड़ा ने किया याद, सोशल मीडिया पोस्ट पर बोलीं 'मिस यू'

 
South Stars Who Donated for Flood Victims Pawan Kalyan Prabhas Chiranjeevi Allu Arjun
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास
अपने प्रशंसकों के बीच ‘डार्लिंग’ के नाम से मशहूर अभिनेता प्रभास ने आंध्र प्रदेश और तेलुगु राज्यों में एक-एक करोड़ रुपये की मदद की है। उन्होंने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा था कि वह पीड़ितो के साथ हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
South Stars Who Donated for Flood Victims Pawan Kalyan Prabhas Chiranjeevi Allu Arjun
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण
अभिनेता राम चरण ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि यह समय उनके साथ खड़े होने का है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित राज्यों को एक करोड़ रुपये की मदद की।

 
विज्ञापन
South Stars Who Donated for Flood Victims Pawan Kalyan Prabhas Chiranjeevi Allu Arjun
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @balakrishna_nandamuri_
बालकृष्ण
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान दिए है। मालूम हो कि बालकृष्ण अभिनेता के साथ-साथ नेता भी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed