फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Traitors: करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आएंगे ये सितारे, जैसलमेर में हो रही है शूटिंग

Sat, 14 Sep 2024 06:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Sep 2024 06:01 PM IST
सार

इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता निर्देशक करण जौहर एक रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो का नाम है 'द ट्रेटर्स' है। यह शो से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर है। जानकारी के मुताबिक इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
These stars will be seen in Karan Johar show The Traitors shooting is going on in Jaisalmer
द ट्रेटर्स में नजर आएंगे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता निर्देशक करण जौहर एक रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो का नाम है 'द ट्रेटर्स' है। यह शो से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर है। इस शो की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है। अब नई जानकारी के मुताबिक इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। आइए आपको बताते हैं इन सेलेब्स के नाम।

These stars will be seen in Karan Johar show The Traitors shooting is going on in Jaisalmer
जन्नत जुबैर हर्ष गुजराल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्ष गुजराल
फेमस इंडियन कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों अपने स्टेंडअप कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में हैं। अमेरिकन शो की तर्ज पर बन रहे शो 'द ट्रेटर्स' में शामिल हो सकते हैं।

जन्नत जुबैर
टीवी शो में नजर आ रही जन्नत जुबैर अपने शो के कारण चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह लाफ्टर सेफ्श अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रही हैं। 
These stars will be seen in Karan Johar show The Traitors shooting is going on in Jaisalmer
साहिल सलाथिया आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया
आशीष विद्यार्थी 
अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी 'द ट्रेटर्स' में नजर आने वाले हैं। 1942: ए लव स्टोरी, इस रात की सुबह नहीं, खुफिया, तेजस और हाल ही में किल जैसी फिल्मों में काम किया है। 

साहिल सलाथिया
भारतीय अभिनेता और मॉडल साहिल सलाथिया भी करण जौहर के होस्ट किए जा रहे शो में नजर आने वाले हैं। साहिल बंदी युद्ध के, पानीपत, कौन बनेगी शिखरवती और हंसमुख में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These stars will be seen in Karan Johar show The Traitors shooting is going on in Jaisalmer
रफ्तार-उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
रफ्तार
भारतीय रैपर और प्रोड्यूसर रफ्तार उर्फ कलाथिल कुजियिल देवदासन दिलिन नायर भी 'द ट्रेटर्स' में नजर आएंगे। वह पंजाबी और हरियाणवी संगीत कंपोज कर चुके हैं। 

उर्फी जावेद
अपने अजीबो गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद भी इस शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आने वाली हैं। वह हाल ही में अपनी सीरीज फॉलो कर लो यार से चर्चा में रही थीं। 
विज्ञापन
These stars will be seen in Karan Johar show The Traitors shooting is going on in Jaisalmer
करण कुंद्रा-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा 
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आए करण कुंद्रा भी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आने वाले हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी यादव के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। 

राज कुंद्रा
बिजनेस मैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह भी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed