फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: आयुष्मान ने मनसुख मंडाविया के संग मिलकर टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, बोले- चियर्स फॉर भारत

Fri, 26 Jul 2024 07:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya & Ayushmann Khurrana urge the nation to cheer Team India at Paris Olympics
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पेरिस ओलंपिक 2024 का ऐतिहासिक उद्घाटन भारतीय समय के अनुसार आज रात लगभग 11 बजे होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए टीम इंडिया पेरिस पहुंच चुकी है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया आज एक साथ नजर आए। दोनों ने देश की जनता से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए एक खास अपील की है। आइए जानते हैं दोनों ने क्या कुछ कहा है--

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Sports Minister Mansukh Mandaviya & Ayushmann Khurrana urge the nation to cheer Team India at Paris Olympics
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर भारत में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भारतीय दर्शकों से अपील किया है कि वे पेरिस पेरिस ओलंपिक में हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए वहां पहुंची भारतीय दल का उत्साहवर्धन करें। 
Sports Minister Mansukh Mandaviya & Ayushmann Khurrana urge the nation to cheer Team India at Paris Olympics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : एक्स
आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा खेल का आयोजन है। जो लोग इसमें प्रतिस्पर्धा करते हैं वे अपने क्षेत्र के विजेता से कम नहीं हैं। हमारे पास 117 ऐसे शानदार एथलीट हैं जो इस साल पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का झंडा बुलंद करने के लिए तैयार हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya & Ayushmann Khurrana urge the nation to cheer Team India at Paris Olympics
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा है, 'आइए भारत को गौरवान्वित करने के लिए हम टीम इंडिया का हौसला बढ़ाएं। हम उनकी जय-जयकार करें। आइए दुनिया को खेलों के प्रति अपना धैर्य, दृढ़ संकल्प और जुनून दिखाने के लिए उनकी जय-जयकार करें। भारतीय दल का हौसला बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू करने के लिए आज युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात करके बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं'।
 
विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya & Ayushmann Khurrana urge the nation to cheer Team India at Paris Olympics
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए इस अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयुष्मान खुराना को मनसुख मंडाविया ने एक भारतीय टीम टीशर्ट गिफ्ट किया। इस दौरान आयुष्मान खुराना काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से टीशर्ट के साथ अपनी तस्वीर को भी साझा किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed