दक्षिण सिनेमा के निर्देशक एटली बीते वर्ष शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' लेकर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। अब खबर है कि एटली सलमान खान के साथ अगली फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आएंगे। दोनों सितारों से बातचीत चल रही है। इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले होगा।
Atlee Next Film: शाहरुख के बाद अब सलमान के साथ फिल्म लाने की तैयारी में एटली, सुपरस्टार रजनीकांत भी आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि मशहूर निर्देशक एटली अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान के प्रशंसकों का उत्साह कई गुना बढ़ गया। सलमान खान के अलावा रणवीर सिंह के भी प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें लग रही थीं। लेकिन, अब नई अपडेट सामने आई है, जिसमें रणवीर तो नहीं, लेकिन सलमान खान के साथ एटली के फिल्म बनाने की जानकारी है।
फिल्म को लेकर सलमान खान और एटली के बीच बातचीत जारी है। इसके अलावा रजनीकांत के भी इस फिल्म से जुड़े की खबर है। उनसे भी एटली बात कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान को एटली का आइडिया पसंद आ गया है। दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक करने के लिए तैयार हैं।
Siddharth Mallya Wedding: सिद्धार्थ और जैस्मीन की शादी में बजा किंग खान का गाना, 'चलेया' पर थिरके मेहमान
फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पर फिल्म को पूरा करने के बाद वे एटली के साथ काम शुरू करेंगे। वहीं, रजनीकांत 'कुली' के बाद इस पर काम करेंगे। बात करें सलमान खान की 'सिकंदर' की तो इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगडस कर रहे हैं। इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करेंगे।
Gaurav Banerjee: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ बने गौरव बनर्जी, एनपी सिंह की लेंगे जगह
एटली पहले अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। दोनों फिल्म के लिए तैयार भी थे। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय विवादों के चलते अल्लू ने एटली की फिल्म से दूरी बना ली। इसके बाद एटली ने सलमान खान के साथ काम करने का मन बनाया है। मालूम हो कि एटली की फिल्म 'जवान' ने बीते वर्ष कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में उनकी अगली फिल्म को लेकर भी उत्साह जबर्दस्त है।
Diljit Dosanjh: शो से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में की अरदास, श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में लिया भाग