सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: नीता अंबानी की मेहंदी तो शाहरुख का हार, अनंत-राधिका की शादी में ये हस्तियां दिखीं खास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jul 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
SRK necklace to ananya pandey Top Nita Ambani Raman Devo Most unique things in Anant Radhika Merchant wedding
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : अमर उजाला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शुभ विवाह 12 जुलाई को विधिपूर्वक संपन्न हुआ। सबसे चर्चित और सबसे महंगी इस शादी में कई चीजें खास रहीं। मेहमानों की लिस्ट से लेकर, उन्हें दिए गए उपहार, शादी की दावत, दूल्हे-दुल्हन का लुक हो या कोई और इंतजाम, हर एक चीज में अलग बात दिखी। इस शादी में शामिल कुछ हस्तियों का अंदाज बिल्कुल अलग रहा। सबसे ज्यादा लाइमलाइट तो दूल्हे राजा की मां यानी नीता अंबानी ने लूटी। उसके अलावा कई और लोग अपने निराले अंदाज में नजर आए, आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं...

Trending Videos
SRK necklace to ananya pandey Top Nita Ambani Raman Devo Most unique things in Anant Radhika Merchant wedding
नीता अंबानी - फोटो : पीटीआई

नीता अंबानी की महेंदी और लुक
दूल्हे की मम्मी नीता अंबानी अपने लुक से हमेशा ही लाइमलाइट लूटती हैं। अंबानी परिवार के हर आयोजन की अगुवाई वह खुद करती हैं। छोटे बेटे की शादी में भी उनका अंदाज सबसे अलग रहा। इस बार उनकी मेहंदी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। मेहंदी के डिजाइन में वर्षों पुरानी परंपरा की झलक दिखी, जिसमें प्रियतम के नाम लिखवाए जाते हैं। उनकी मेहंदी में मुकेश अंबानी के साथ-साथ बहू-बेटों, बेटी-दामाद और नाती पोतों के नाम भी लिखे दिखे। मेहंदी के डिजाइन मे राधा-कृष्ण की तस्वीर बनवाई। इसके साथ उन्होंने दूल्हा-दुल्हन अनंत-राधिका का नाम लिखवाया। साथ ही, आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के नाम भी मेहंदी में दिखे। नाती-पोते पृथ्वी, वेद, कृष्णा और आदिया के नाम भी बेहद खूबसूरती से लिखे गए। यह परिवार के प्रति उनके प्यार और समर्पण को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SRK necklace to ananya pandey Top Nita Ambani Raman Devo Most unique things in Anant Radhika Merchant wedding
शाहरुख खान, गौरी, करण जौहर - फोटो : पीटीआई

शाहरुख खान-करण जौहर का नेकलेस
अभिनेता शाहरुख खान भी इस शाही शादी में अपने परिवार के साथ शरीक हुए। गौरी खान का स्टाइलिश अंदाज दिखा, लेकिन इस बार महफिल तो शाहरुख खान लूट ले गए। शाहरुख खान पठानी सूट में नजर आए। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन इस परिधान के साथ वह तीन तह वाला हीरों का हार पहनकर आए, जो खूब वायरल हो रहा है। इस ड्रेस के साथ काले चश्मे ने किंग खान के लुक में चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान के साथ-साथ करण जौहर की ड्रेस और नेकलेस भी खूब चर्चा बटोर रहा है।

SRK necklace to ananya pandey Top Nita Ambani Raman Devo Most unique things in Anant Radhika Merchant wedding
अनन्या पांडे - फोटो : पीटीआई

'अनंत ब्रिगेड' में शामिल हुईं अनन्या
अंबानी वेडिंग के हर फंक्शन में अनन्या पांडे ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। अनंत के शादी समारोह में भी उन्होंने खूब मस्ती की। बरात में उनका डांस सभी ने देखा। पीले रंग के लहंगा में अनन्या बेहद खूबसूरत लगीं। उनके ब्लाउज के बैकसाउड पर कुछ ऐसा लिखा था, जिस पर सबकी नजरें ठहर गईं। दरअसल, अनन्या के ब्लाउट पर लिखा था, 'अनंत ब्रिगेड'। ऐसा सिर्फ अनन्या ही नहीं, बल्कि खुशी कपूर और शनाया कपूर की ड्रेस पर भी यह लिखा था। इससे साफ है कि अनन्या, खुशी और शनाया ने दूल्हे राजा अनंत की तरफ से शादी में एंट्री ली।
Akshay Kumar: 'गरम मसाला' को अक्षय कुमार ने बताया सबसे कठिन फिल्म, साझा की इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
SRK necklace to ananya pandey Top Nita Ambani Raman Devo Most unique things in Anant Radhika Merchant wedding
नीता अंबानी - फोटो : पीटीआई

नीता अंबानी के हाथों में रमन दिवो
पूरे शादी समारोह में नीता अंबानी के हाथों में न तो पर्स दिखाई दिया, न ही मोबाइल आदि, लेकिन एक चीज दिखाई दी, जिस पर भगवान गणेश की प्रतिमा बनी है। दरअसल, वह है रम दिवो। नीता अंबानी पूरी शादी में इसे लेकर रहीं। अंबानी परिवार परंपराओं, पूजा और संस्कृति का पूरा ध्यान रखता है। नीता अंबानी ने शादी में रमन दिवो की परंपरा भी बखूबी निभाई। रमन दिवो एक दीप होता है, इस दीप के साथ आस्था की महान परंपरा जुड़ी हुई है। यह दीप शुभता और संपन्नता का प्रतीक है। इस दीप के साथ स्वास्तिक और भगवान गणेश की प्रतिमा अंकित होती है। गुजराती समाज में विवाह के अवसर पर दूल्हे की मां रमन दिवो अपने हाथों में लेकर पुत्र के वैवाहिक जीवन के लिए मंगल कामना करती है। यह दीप नकारात्मक ऊर्जा को भी दूल्हे से दूर रखता है।
Anant-Radhika Wedding: अनंत राधिका की शादी में माधुरी दीक्षित ने जमकर लगाए ठुमके, बारात में ये सितारे भी नाचे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed