Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
SSMB 29 Director SS Rajamouli Opened up about His Family struggle In Old Video and What made Him Life Change
{"_id":"65cd86b608a80208660fe51d","slug":"ssmb-29-director-ss-rajamouli-opened-up-about-his-family-struggle-in-old-video-and-what-made-him-life-change-2024-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SS Rajamouli: लोग कहते थे किसी लायक नहीं राजामौली, तभी भाभी की एक बात ने बदल दी निर्देशक की जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SS Rajamouli: लोग कहते थे किसी लायक नहीं राजामौली, तभी भाभी की एक बात ने बदल दी निर्देशक की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:07 AM IST
सार
एसएस राजामौली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें निर्देशक कह रहे हैं, 'हमने एक बहुत अमीर परिवार के रूप में शुरुआत की। मेरे पिता के पास कर्नाटक में एक जगह 360 एकड़ जमीन थी। मैं जब 10-11 साल का हुआ, तब तक सब कुछ बिक चुका था।'
विज्ञापन
1 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक एसएस राजामौली अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने वाले राजामौली का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में मशहूर हो चुका है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने भारत के साथ साथ दुनियाभर में धमाल मचाया है। मगर एक समय ऐसा था, जब उन्हें कहा जाता था कि वह किसी लायक नहीं हैं। वह अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकते हैं। दरअसल, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजामौली इस बात को बता रहे हैं कि कैसे उनके परिवार ने शुरू में संघर्ष किया। उनकी भाभी जिन्हें वो मां समान मानते हैं, उनकी कही एक बात ने निर्देशक की जिंदगी बदल दी।
2 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : social media
एसएस राजामौली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें निर्देशक कह रहे हैं, 'हमने एक बहुत अमीर परिवार के रूप में शुरुआत की। मेरे पिता के पास कर्नाटक में एक जगह 360 एकड़ जमीन थी। मैं जब 10-11 साल का हुआ, तब तक सब कुछ बिक चुका था। उन्होंने सब कुछ खो दिया था। हम चेन्नई गए। परिवार में 13 लोग थे और हम एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रह रहे थे।'
उन्होंने कहा, 'हमें हर दिन यही चिंता रहती थी कि किराया कैसे चुकाएंगे। मेरे बड़े भाई पूरे परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे और यही वह समय था, जब उनकी शादी हो गई। हम अपनी भाभी को 'अम्मा' कहते हैं, हमने उन्हें कभी भाभी नहीं कहा।' निर्देशक ने कहा, 'मैं जब 22 साल का था, तब तक मैं कुछ नहीं कर रहा था। पांच साल से मेरे पिता मुझसे कुछ करने के लिए कह रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने कहा, 'मेरी एक चाची मुझे डांटती थीं और कहती थीं कि वह कुच नहीं कर सकते। राजामौली बेकार हैं। तभी मेरी भाभी ने मुझसे कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरे बेटे को कोई बुरे नाम से बुलाए। बस यही बात उन्होंने मुझसे कही। इसके बाद मैंने अचानक अपनी जिंदगी को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली ने चेन्नई और आंध्र प्रदेश में कई निर्देशकों के साथ बतौर सहायक काम किया। फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' में निर्देशक बनने से पहले उन्होंने अपने पिता विजयेंद्र प्रसाद की भी सहायता की, जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने सिम्हाद्री में जूनियर एनटीआर के साथ फिर से काम किया। प्रभास की 'छत्रपति' से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, राम चरण स्टारर 'मगधीरा' ने उन्हें खास पहचान दी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।