फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office: शाहिद-कृति की फिल्म ने छठे दिन दिखाया कमाल, 'लाल सलाम' का हुआ बुरा हाल

Thu, 15 Feb 2024 08:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 15 Feb 2024 08:45 AM IST
सार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' जनवरी में रिलीज हुई थीं, जो अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, फाइटर, लाल सलाम - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने शुक्रवार को दस्तक दी है। वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' जनवरी में रिलीज हुई थीं, जो अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...

Wednesday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman Total Earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है। वहीं, कृति सेनन फिल्म में रोबोट के किरदार में दिखाई दी हैं। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। फिल्म ने पहले बुधवार को यानी कि छठवें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 41.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।  

Randhir Kapoor Birthday: कम फिल्में करने के बाद भी लोकप्रिय रहे रणधीर कपूर, पिता की फिल्म से किया था डेब्यू

Wednesday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman Total Earnings
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सलाम

रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। रजनीकांत ने इस फिल्म में कैमियो रोल किया है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' छठवें दिन 1.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 14.14 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman Total Earnings
फाइटर - फोटो : अमर उजाला
फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण की फिल्म 'फाइटर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिली है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण की केमिस्ट्री दर्शकों के खूब पसंद आई है। 21वें दिन यानी बुधवार को 'फाइटर' ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 21 दिनों में 200.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Lal Salaam Fighter Hanuman Total Earnings
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो चुकी है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।फिल्म को रिलीज हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी ये फिल्म खूब पसंद आई है। जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 34वें दिन 23 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 196.41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।   

MCU Films: 'द फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्ट्स' की रिलीज में बड़ा बदलाव, एमसीयू ने जारी किया नया शेड्यूल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed