फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Films: बॉलीवुड की इन फिल्मों में मीडिया ने समाज को दिखाया आईना, आईएमडीबी रेटिंग भी है जबर्दस्त

Thu, 15 Feb 2024 01:59 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
No One Killed Jessica Pipli Live Page3 Bhashak films made on Indian media showed the mirror to the society
bollywood movies - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ सालों में बॉलीवुड में पत्रकारिता और भारतीय मीडिया पर कई दिलचस्प फिल्में बनी। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि समाज को भी आईना दिखाया। इन फिल्मों को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। इसमें भूमि पेडनेकर स्टारर हालिया रिलीज 'भक्षक' भी शामिल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, इनकी आईएमडीबी रेटिंग भी जबर्दस्त है। चलिए आपको 'भक्षक' से पहले ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते है, जिसमें भारतीय मीडिया और पत्रकारों को कहानी का महत्वपूर्ण कड़ी बनाया गया है। 

No One Killed Jessica Pipli Live Page3 Bhashak films made on Indian media showed the mirror to the society
नायक - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहली फिल्म साल 2001 में आई 'नायक' है। फिल्म में अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ की भूमिका निभाई थी, जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) अपने इंटरव्यू में भ्रष्टाचार के तीखे सवालों पर सबक सिखाने के लिए एक दिन का सीएम बनने का मौका देते हैं। इसके बाद शुरू होता है असली खेल। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली है।

No One Killed Jessica Pipli Live Page3 Bhashak films made on Indian media showed the mirror to the society
पेज थ्री - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2005 में 'पेज थ्री' ने भी कूब सुर्खियां बटोरी। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा ने मुख्य भूमिका में निभाई थी। यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म थी। कोंकणा सेन के अलावा इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, संध्या मृदुल, तारा शर्मा, अंजू महेंद्रू, और बोमन ईरानी नजर आये थे। फिल्म को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। 'पेज थ्री' को आईएमडीबी पर दर्शकों ने 7.3 की रेटिंग दी है।
Bollywood Actresses: इन अभिनेत्रियों ने शादीशुदा अभिनेताओं को किया डेट, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
No One Killed Jessica Pipli Live Page3 Bhashak films made on Indian media showed the mirror to the society
पीपली लाइव - फोटो : सोशल मीडिया

 इस लिस्ट में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'पिपली लाइव' भी शामिल है। साल 2010 में फिल्म की निर्देशन किरण राव ने किया था। 'पीपली लाइव' की कहानी दो गरीब किसान पर आधारित है, जो आत्महत्या करने की सोचते हैं, ताकि उनके परिवारों को सरकार की ओर से वो रकम मिल सके जो मरने वाले किसानों को सहायता राशि को तौर सरकार की तरफ से मिलती है। इसके बाद में फिल्म में एंट्री होती है मीडिया की और शुरू होता है असली खेल। 'पीपली लाइव' को आईएमडीबी 7.4 की रेटिंग दी गई है।
Godzilla x Kong: दमदार एक्शन से भरपूर गॉडजिला x कॉन्ग का नया ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
No One Killed Jessica Pipli Live Page3 Bhashak films made on Indian media showed the mirror to the society
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में 'नो वन किल्ड जेसिका' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1999 में हुए जेसिका लाल कांड पर आधारित है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। फिल्म को 7.2 की आईएमडीबी की रेटिंग मिली है।
Shah Rukh Khan: रईस, गंगूबाई काठियावाड़ी और रॉकस्टार आए एक साथ, आलिया-रणबीर के साथ शाहरुख का धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed