साल 1999 में आई सुपरहिट फिल्म 'कच्चे धागे' को आज 25 साल पूरे हो गए। अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि दर्शकों और समीक्षकों को भी खूब पसंद आई। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर निर्देशक मिलन लुथरिया से अमर उजाला ने खास बातचीत की। इस दौरान मिलन ने इस फिल्म की शुरुआत के साथ-साथ फिल्मों में अपने सफर शुरू होने की कहानी भी बताई।
{"_id":"65ccdd34dcfc89296506196c","slug":"ajay-devgn-and-saif-starrer-milan-luthria-film-kachche-dhaage-completed-25-years-know-inside-story-2024-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन
Wed, 14 Feb 2024 09:04 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
मिलन लुथरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे धागे
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'कच्चे धागे' डायरेक्टर मिलन लुथरिया की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान के अलावा मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर भी मुख्य भूमिका में थीं। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने साल 1999 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्मों में छठे नंबर पर थी। इस फिल्म के शुरू होने की कहानी बताते हुए मिलन ने कहा, 'उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये फिल्म इतनी बेहतरीन बनेगी'।
मिलन लुथरिया और अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
मिलन ने बताया कि इस फिल्म के शुरू होने में देरी होने पर वे गुस्से में अजय देवगन के पास पहुंच गए थे। मिलन ने कहा, 'अजय देवगन ने मुझसे कहा था कि वे मेरी फिल्म करेंगे, लेकिन वे बहुत व्यस्त थे। इस दौरान छह महीने बीत गए, लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद मैं गुस्से में अजय के पास पहुंचा और कहा कि तुम मेरी फिल्म करोगे कि नहीं इसका जवाब देते हुए अजय ने मुझसे कहा कि तुम मुझे अपना दोस्त मानते हो कि नहीं? मैंने कहा कि मानता हूं फिर उन्होंने कहा कि ठीक है फिर घर जाओ और अगल दो महीने में फिल्म शुरू हो जाएगी। इसके बाद फिल्म शुरू हुई'।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलन लुथरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्मों में अपनी शुरुआत को लेकर मिलन ने बताया, 'कॉलेज के दौरान उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मेरे कजिन धर्मेश दर्शन फिल्म मेकर थे। उन दिनों वे लुटेरे फिल्म बना रहे थे, जिनमें नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल थे। मिलन ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने धर्मेश के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया।
मिलन ने आगे बताया, 'निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट मेरी मां के कजिन है। इसके बाद मैंने उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया। उन दिनों वे चैंबूर में आरके फिल्म स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। वे काफी गुस्से वाले थे। मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने मुझसे से कहा कि तुमने अपनी मां से क्यों फोन कराया खुद क्यों नहीं किया। कल सुबह नौ बजे मैं शूटिंग कर रहा हूं, गुमराह फिल्म की महबूब स्टूडियो में वहां मुझे मिलना'।
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
मिलन ने आगे बताया, 'निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट मेरी मां के कजिन है। इसके बाद मैंने उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया। उन दिनों वे चैंबूर में आरके फिल्म स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। वे काफी गुस्से वाले थे। मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने मुझसे से कहा कि तुमने अपनी मां से क्यों फोन कराया खुद क्यों नहीं किया। कल सुबह नौ बजे मैं शूटिंग कर रहा हूं, गुमराह फिल्म की महबूब स्टूडियो में वहां मुझे मिलना'।
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
विज्ञापन
मिलन लुथरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मिलन ने आगे बताया कि अगले दिन वे 8.30 बजे ही स्टूडियो पहुंच गए। उसी दौरान वहां भट्ट साहब का फोन आया। ऑपरेटर ने बोला कि महेश भट्ट का कोई असिस्टेंट है यहां पर। उस वक्त पर वहां कोई नहीं था सिर्फ मैं था, तो मैं चला गया, उन्होंने मुझसे कहा बाकी लोग कहां है, इसके बाद उन्होंने मुझे एंगल बताया और मैंने उसके अनुसार सीन तैयार कराया और फिर हर रोज वे मुझे सीन तैयार की जिम्मेदारी देने लगे। इसके बाद उन्होंने मुझे ढेर सारी जिम्मेदारी दी और मैं पांच साल तक मैं उनके साथ रहा। इसी दौरान मेरी अजय से दोस्ती हुई।
आखिर बैसाखियों पर क्यों आ गए ऋतिक रोशन?, लंबी पोस्ट लिखकर समझाई मुश्किलों से जूझने की विरासत
आखिर बैसाखियों पर क्यों आ गए ऋतिक रोशन?, लंबी पोस्ट लिखकर समझाई मुश्किलों से जूझने की विरासत