सब्सक्राइब करें

Celebs Marriage: कई बार शादी का लड्डू चख चुके हैं ये सितारे, किसी ने लगाई हैट्रिक और किसी ने मारा चौका

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jul 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Stars did marriage more than twice sanjay dutt karan singh grover Neelima Azeem Kamal Haasan kishore kumar
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम: @duttsanjay, @Films_Spicy, @iamksgofficial

'जिंदगी मे हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक ही बार करते हैं और प्यार भी एक ही बार करते हैं।' आपने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान का यह डायलॉग तो सुना ही होगा। अक्सर होता भी ऐसा ही है। लोग एक बार शादी करते हैं या फिर किसी कारण से दो शादी करते हैं, लेकिन बॉलीवुड सितारों की तो बात ही अलग है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने शादी करने के नंबर में सबको पीछे छोड़ दिया है। इन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन से चार शादियां की हैं। आपको बताते हैं, उन सितारों के नाम, जिन्होंने शादी की हैट्रिक या चौका मारा है।

Trending Videos
Stars did marriage more than twice sanjay dutt karan singh grover Neelima Azeem Kamal Haasan kishore kumar
किशोर कुमार - फोटो : एक्स: @abhirockstar09

किशोर कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार का आता है। किशोर दा ने अपने जिंदगी में चार बार शादी की थी। पहली शादी गुहा से हुई। इन दोनों का एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद, किशोर दा को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। 1969 में मधुबाला की मौत हो गई। फिर उन्होंने तीसरी शादी अभिनेत्री योगिता बाली से की। यह शादी भी ज्यादा समय नहीं चल पाई और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद किशोर कुमार ने अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से चौथी शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars did marriage more than twice sanjay dutt karan singh grover Neelima Azeem Kamal Haasan kishore kumar
सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : एक्स: @Films_Spicy
सिद्धार्थ रॉय कपूर
टीवी चैनल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी शादी के मामले में हैट्रिक मारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने पहली शादी अपने बचपन की दोस्त से की थी, लेकिन कुछ कारणों से यह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। फिर उन्होंने दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर से की। हालांकि, यह शादी भी कुछ सालों तक ही चल पाई और दोनों अलग हो गए। साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर ने तीसरी शादी अभिनेत्री विद्या बालन से की, जो अब तक चल रही है।
Stars did marriage more than twice sanjay dutt karan singh grover Neelima Azeem Kamal Haasan kishore kumar
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम: @duttsanjay

संजय दत्त
अपनी जिंदगी में तीन शादी करने वालों की लिस्ट में अभिनेता संजय दत्त का भी नाम शामिल है। संजय दत्त ने पहली शादी 1987 में अभिनेत्री रिचा शर्मा से की। 1996 में रिचा शर्मा की मौत हो गई। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में दूसरी शादी रिया पल्लई के साथ रचाई। सात साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली। संजय दत्त ने 2008 में मान्यता दत्त से तीसरी शादी कर ली, जो आज भी पटरी पर है।

विज्ञापन
Stars did marriage more than twice sanjay dutt karan singh grover Neelima Azeem Kamal Haasan kishore kumar
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम: @bipashabasu

करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम से की, लेकिन यह शादी केवल 10 महीने ही चल पाई। इसके बाद, उन्होंने साल 2012 में टीवी वर्ल्ड की डीवा एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी रचाई। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी। 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में तीसरी शादी अभिनेत्री बिपाशा बसु से कर ली। दोनों के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed