{"_id":"66ec01c9d6e5609ae101cea1","slug":"stars-who-played-police-role-in-singham-again-movie-deepika-padukone-ajay-devgn-ranveer-singh-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: सिंघम अगेन में बजेगा बाजीराव सिंघम का डंका, पुलिस किरदार में धमाल मचाएंगे रणवीर-टाइगर और अजय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singham Again: सिंघम अगेन में बजेगा बाजीराव सिंघम का डंका, पुलिस किरदार में धमाल मचाएंगे रणवीर-टाइगर और अजय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:20 PM IST
सार
निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त सिंघम अगेन में हर बार की तरह इस बार भी कई पुलिसवाले नजर आएंगे, लेकिन इस बार कुछ और सितारे इस कॉप यूनिवर्स से जुड़ गए हैं। रोहित शेट्टी ने 14 जून 2024 को फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन का एक पोस्टर साझा करके की थी और लिखा था, 'शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही' आपसे सिनेमाघरों में फिर से मिलते हैं इस दीवाली पर।''
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त सिंघम अगेन में हर बार की तरह इस बार भी कई पुलिसवाले नजर आएंगे, लेकिन इस बार कुछ और सितारे इस कॉप यूनिवर्स से जुड़ गए हैं। रोहित शेट्टी ने 14 जून 2024 को फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन का एक पोस्टर साझा करके की थी और लिखा था, 'शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही' आपसे सिनेमाघरों में फिर से मिलते हैं इस दीवाली पर।''
2 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन इस फिल्म में हर बार की तरह अपने बाजीराव सिंघम के किरदार से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर अजय की बेहद ही शानदार तस्वीर साझा की और लिखा, 'शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही... सभी का पसंदीदा पुलिसवाला.. बाजीराव सिंघम फिर से आ गया... सिंघम अगेन....'
3 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
इस बार इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। इस फिल्म में दीपिका शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी, जो कि एक पुलिसवाली के किरदार में नजर आएंगी। रोहित ने फिल्म से दीपिका के लुक के साथ उनके किरदार के बारे में भी लिखा, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी, मीलिए हमारी सबसे तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी से... माई लेडी सिंघम... दीपिका पादुकोण'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
करीना कपूर इस फिल्म में पुलिसवाली नहीं लेकिन पुलिसवाले बाजीराव सिंघम की ताकत बनकर नजर आएंगी। रोहित ने सोशल अकाउंट पर करीना की जबर्दस्त तस्वीर साझा की और लिखा, 'मीलिए सिंघम की ताकत अवनी बाजीराव सिंघम से..' यह रोहित के साथ करीना की चौथी फिल्म है। आगे रोहित ने लिखा, ''बेबो अभी भी सिंपल, स्वीट और मेहनती हैं।''
विज्ञापन
5 of 6
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रणवीर सिंह फिल्म में सिंबा के किरदार में नजर आएंगे। रोहित ने रणवीर सिंह की बेहद ही शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे राम भक्त हनुमान की तस्वीर भी साफ दिखाई दी। इस फिल्म से रोहित ने रणवीर सिंह का लुक साझा किया और लिखा, 'हम सभी का पसंदीदा... शरारती सिंबा वापस आ गया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।