फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death Threats: बॉलीवुड के इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, जानिए किन अभिनेताओं का नाम है शामिल

Thu, 19 Sep 2024 04:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

अभिनेता सलमान खान को कई बार पहले भी जान से मार दिए जाने की धमकी मिल चुकी है। उनके साथ ही इन सितारों को भी अंडरवर्ल्ड से जान की धमकी मिल चुकी है। आइए आपको बताते हैं किन सितारों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bollywood stars like Akshay kumar rakesh roshan Aamir Karan johar have received death threats from underworld
इन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। अब फिर सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अनजान महिला ने बुर्के में आकर धमकी दी। महिला ने बैंडस्टैंड के पास सलीम खान को कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?' यह पहला मामला नहीं है जहां अभिनेता को जान से मारने की धमकी मिली हो। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के किन सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी....

Bollywood stars like Akshay kumar rakesh roshan Aamir Karan johar have received death threats from underworld
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन

ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन को भी पहले अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर ने उन पर गोलियां चलवाई थी। ऑपरेशन कर उनकी गोलियों को निकाला गया था।

Bollywood stars like Akshay kumar rakesh roshan Aamir Karan johar have received death threats from underworld
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान को भी अंडरवर्ल्ड की ओर से काफी सारे धमकी भरे कॉल आए थे। शाहरुख खान को जब ऐसी धमकी मिली थी तो उन्होंने जवाब में कहा, 'गोली मारनी है मार दो पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा।' शाहरुख खान ने बताया था कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए पुजारी अपना हिस्सा मांग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars like Akshay kumar rakesh roshan Aamir Karan johar have received death threats from underworld
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार
बॉलीवुड सिनेमा के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को भी गैंगस्टर रवि पुजारा की ओर से जान से मार दिए जाने की धमकी मिल चुकी है। पुजारी ने दावा किया था कि जिस नौकर को अक्षय ने काम से निकाला है, उसे निकालकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी।

विज्ञापन
Bollywood stars like Akshay kumar rakesh roshan Aamir Karan johar have received death threats from underworld
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

आमिर खान
अभिनेता आमिर खान को भी अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकी मिल चुकी है। सत्यमेव जयते शो के एपिसोड के बाद ही उन्हें धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने 600 डॉलर की बुलेट प्रूफ मर्सिडीज खरीदी थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed