फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: 'भूल भुलैया 3'-'सिंघम अगेन' की टकराव से पहले अनीस बज्मी में जारी किया बयान, फिल्म पर कही यह बात

Thu, 19 Sep 2024 04:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 19 Sep 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Anees Bazmee Issues Statement Ahead Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again release clash says excited for both films
सिंघम अगेन पोस्टर- अनीस बज्मी- कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के बीच सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर होने वाली है। दोनों ही फिल्में दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद से ही दोनों फिल्मों की टीमें बयान जारी कर रही हैं कि इस टकराव से फिल्मों के कारोबार पर क्या असर पड़ने की उम्मीद है। इसी बीच भूल भुलैया 3 के निर्देशक ने अब एक कड़ा बयान जारी किया है।



 

Anees Bazmee Issues Statement Ahead Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again release clash says excited for both films
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @aneesbazmee/@kartikaaryan

आज 19 सितंबर, गुरुवार को 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' के साथ टकराव पर अपना रुख साफ किया। साथ ही उन्होंने अपने बयान से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का भी खंडन कर दिया। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि व्यवसाय के लाभ के लिए दोनों में से कोई भी फिल्म दिवाली क्लैश से बाहर हो सकती है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Anees Bazmee Issues Statement Ahead Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again release clash says excited for both films
अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम @aneesbazmee

अब अनीस बज्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'कुछ मीडियाकर्मी मेरे बयान का गलत मतलब निकाल रहे हैं। तीन दशकों से ज्यादा के अनुभव वाले एक फिल्म निर्माता के तौर पर मैं आकर्षक कहानियां गढ़ने पर ध्यान देता हूं, फिल्म रिलीज या बिजनेस डायनेमिक्स में उलझने पर नहीं। मैंने कई फिल्मों को एक ही दिन रिलीज होने के बावजूद सफल होते देखा है। लगता है कि मेरे शब्द अनुवाद में खो गए। मैं फिर से कहना चाहूंगा कि मैं सिंघम 3 और भूल भुलैया 2 दोनों के लिए रोमांचित हूं। दो अद्भुत फिल्में और दो प्रतिभाशाली टीमें। चलो इसे साथ मिलकर करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anees Bazmee Issues Statement Ahead Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again release clash says excited for both films
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर अभिनीत सिंघम अगेन के निर्माताओं ने इस साल दिवाली पर फिल्म की रिलीज की तारीख तय कर दी है। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। इसके बाद इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया और अब यह फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Anees Bazmee Issues Statement Ahead Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again release clash says excited for both films
अनीज बज्मी-भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, aneesbazmee

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें देवगन ने निडर पुलिस वाले की अपनी भूमिका को दोहराया है। इसे रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर निर्मित किया है। वहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन के साथ तृप्ति डिमरी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed