बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Marriage: एक साल भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी, कोई छह तो कोई आठ महीने में हुआ अलग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 02:25 PM IST
सार

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की शादियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे रिश्ता जुड़े या फिर टूटे। कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनके व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद शादी महज एक साल के अंदर ही टूट गई। इनमें करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम, सारा खान-अली मर्चेंट, चाहत खन्ना-भरत नरसिंघानी और गौरव गुप्ता-मंदाना करीमी ऐसे कलाकार हैं, जिनकी शादी टूटने पर खूब चर्चा हुई थी।   
 
विज्ञापन
Celebs Marriage Broke Within A Year Karan Singh Grover Shraddha Nigam Sara Khan Ali Merchant
करण सिंह ग्रोवर, अली मर्चेंट, श्रद्धा निगम, गौरव गुप्ता, मंदाना करीमी और सारा खान - फोटो : अमर उजाला

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की शादियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे रिश्ता जुड़े या फिर टूटे। कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिनके व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद शादी महज एक साल के अंदर ही टूट गई। इनमें करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम, सारा खान-अली मर्चेंट, चाहत खन्ना-भरत नरसिंघानी और गौरव गुप्ता-मंदाना करीमी ऐसे कलाकार हैं, जिनकी शादी टूटने पर खूब चर्चा हुई थी।   

Trending Videos
Celebs Marriage Broke Within A Year Karan Singh Grover Shraddha Nigam Sara Khan Ali Merchant
करन सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @iamksgofficial/@shraddhanigam.official

करन सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम

टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता करन सिंह ग्रोवर ने 2008 में अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी, लेकिन दोनों की शादी ज्याद समय नहीं चल पाई और दोनों ने 10 महीने बाद अलग होने का फैसला लिया था। करन सिंह टीवी शो 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' के लिए जाने जाते हैं और श्रद्धा निगम देखो मगर प्यार से, कृष्णा अर्जुन और कहानी घर घर की के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Marriage Broke Within A Year Karan Singh Grover Shraddha Nigam Sara Khan Ali Merchant
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan/@alimercchant

सारा खान-अली मर्चेंट

सारा खान और अली मर्चेंट की शादी की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में शादी की थी। दोनों का रिश्ता दो महीने बाद ही टूट गया था, जिसके बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि केवल पब्लिसिटी के लिए शादी की  थी। अली मर्चेंट ने साड्डा हक, अदालत, राजा की आएगी बारात समेत कई शो में अभिनय किया है। वहीं, सारा खान ने सपना बाबुल का विदाई, राम मिलाए जोड़ी और ससुराल सिमर का समेत कई शो में काम किया है।

Kanguva: आगे खिसकी सूर्या की 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख, अब रजनीकांत की 'वेट्टैयन' के साथ नहीं भिड़ेगी फिल्म

Celebs Marriage Broke Within A Year Karan Singh Grover Shraddha Nigam Sara Khan Ali Merchant
गौरव गुप्ता और मंदाना करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम @manav.manglani

गौरव गुप्ता-मंदाना करीमी

क्या कूल है हम, भाग जॉनी और मैं और चार्ल्स समेत कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मंदाना करीमी ने 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी और छह महीने बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई थी। मंदाना 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल बॉलीवुड छोड़ने का एलान किया था। इसके पीछे की वजह को उन्होंने साजिद खान के बिग बॉस 16 में प्रतियोगी के रूप में शामिल होना बताया था। मीटू मूवमेंट के दौरान उन पर भी आरोप लगा था।

Saiyami Kher: आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं सैयामी, बर्लिन में दिखाया जलवा

विज्ञापन
Celebs Marriage Broke Within A Year Karan Singh Grover Shraddha Nigam Sara Khan Ali Merchant
चाहत खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @chahattkhanna

चाहत खन्ना-भरत नरसिंघानी

मशहूर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम करने वाली चाहत खन्ना ने 2006 में भरत नरसिंघानी से शादी की थी। इनका रिश्ता भी एक साल से पहले टूट गया था। दोनों आठ महीने बाद ही अलग हो गए थे। चाहत खन्ना ने इसके बाद फरहान मिर्जा से 2013 में शादी की थी और 2018 में तलाक ले लिया था। उन्होंने हीरो, कुबूल है, शाका लाका बूम बूम समेत कई टीवी शो में काम किया है। 

Vicky Kaushal: पत्नी कैटरीना कैफ की पोस्ट पर कमेंट कर बोले विक्की कौशल, 'मेरे साथ कब काम करोगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed