फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Banerjee: ‘वेदा’ के प्रधानजी की ‘स्त्री 2’ ने बचाई इज्जत, पढ़िए करण की फिल्म से निकाले जाने का किस्सा

Sat, 17 Aug 2024 10:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
stree 2 actor Abhishek Banerjee recalls thrown out of karan johar dharma production Agneepath for this reason
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी इस हफ्ते रिलीज हुईं दो फिल्मों 'स्त्री 2' और 'वेदा' में अपने अभिनय के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेता ने पहले भी कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। अब उन्होंने अपना इस दौर का एक अनुभव साझा किया, जब उनकी एक कास्टिंग परियोजना गड़बड़ा गई थी। दरअसल हाल ही में अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें 'अग्निपथ' से बाहर निकाल दिया गया था, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया था। अभिनेता ने उन्हें बाहर निकालने की वजह का भी खुलासा किया।

stree 2 actor Abhishek Banerjee recalls thrown out of karan johar dharma production Agneepath for this reason
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक ने किस्सा साझा करते हुए बताया, 'अग्निपथ से हमने निकाल दिया था। अग्निपथ की कास्टिंग हम लोग कर रहे थे, बाद में जोगी भाई आए। क्यों निकाल दिया? क्योंकि वो कास्टिंग करण जौहर को पसंद नहीं आई, उनको पसंद नहीं आई, क्योंकि हम लोग कुछ ज्यादा ही अनुराग कश्यप वाले अभिनेता ला रहे थे, जो हमारे जैसे ही थे, जो उन्हें पसंद नहीं आया। फिर उन्होंने बोला कि निकल जाओ हमारी फिल्म से। मुझे लगा करियर बर्बाद, खत्म, धर्मा से निकल गए, अब हो गया सब खत्म, लेकिन शुक्र है कि मैं बच गया।'

stree 2 actor Abhishek Banerjee recalls thrown out of karan johar dharma production Agneepath for this reason
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक ने बताया कि जो वे अभिनेता कास्ट कर रहे थे, वे अनुराग कश्यप की शैली वाले थे, जो करण जौहर को पसंद नहीं आए और इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म से अभिषेक को बाहर कर दिया, जिससे अभिषेक को लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है। इस झटके के बावजूद, उन्होंने राहत व्यक्त की कि उन्होंने आखिरकार इस बाधा को पार कर लिया और अपना करियर जारी रखा। वहीं अब वे 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
stree 2 actor Abhishek Banerjee recalls thrown out of karan johar dharma production Agneepath for this reason
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

2012 में रिलीज हुई अग्निपथ अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म की रीमेक थी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। इसे सकारात्मक समीक्षा मिली और व्यावसायिक सफलता भी मिली। कास्टिंग बे के सह-संस्थापक अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत 'द स्काई इज पिंक' के साथ-साथ वेब सीरीज 'पाताल लोक' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया।
 

विज्ञापन
stree 2 actor Abhishek Banerjee recalls thrown out of karan johar dharma production Agneepath for this reason
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक बनर्जी वर्तमान में स्त्री 2 में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। कई बड़ी फिल्मों से टकराव के बावजूद दो दिन में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'स्त्री 2' ने दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।हालांकि, उन्हें अपनी दूसरी फिल्म 'वेदा' की असफलता का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने मुख्य खलनायक का किरदार निभाया है। तीन दिन के अंदर 'वेदा' केवल 10.50 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed