अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ उन्होंने खूब धमाल मचाया। वहीं इस बीच अब उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और अपनी डेब्यू फिल्म से मिली पहली फीस का भी खुलासा किया। राजकुमार राव की डेब्यू फिल्म 2010 में रिलीज हुई 'लव सेक्स और धोखा' थी। हाल ही में अभिनेता एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी फीस का खुलासा किया।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव को ऐसे मिली थी 'एलएसडी', डेब्यू फिल्म के लिए अभिनेता को दी गई थी महज इतनी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म कैसे मिली थी। राजकुमार राव ने खुलासा किया कि उन्होंने 'एलएसडी' से 11000 रुपये की कमाई की थी। राजकुमार ने बताया कि कैसे वे एक साल से अधिक समय तक मुंबई में कई ऑडिशन के लिए गए, लेकिन उन्हें किसी भी भूमिका के लिए नहीं चुना गया। अभिनेता ने बताया कि उन्हें दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का विज्ञापन देखने को मिला और वे उनके ऑफिस गए, लेकिन वहां उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर अतुल मोंगिया से मिलने के लिए कहा गया। आखिरकार जब उन्हें अतुल का नंबर मिला तो उन्होंने उन्हें फोन किया और उनसे तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार ऐसा किया, जब तक कि उन्हें ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया।
राजकुमार ने कहा, 'जब मैं अपना पहला ऑडिशन देने गया तो मैंने अतरंगी कपड़े पहने थे, क्योंकि मुझे यही ब्रीफ दिया गया था। मुझसे पूछा गया कि तुमने क्या पहना है? क्या तुम्हारे पास कुछ और है? मैंने कहा कि नहीं। मैंने ऑडिशन दिया और तीन या चार दिनों के बाद मुझे फोन आया और कहा गया कि दिबाकर को तुम्हारा ऑडिशन पसंद आया, लेकिन तुम्हें अपने चेहरे से वजन कम करना होगा। मैंने कहा कि हां, मैं यह करूंगा। एक हफ्ते में मैंने काफी वजन घटाया। मैंने काफी दौड़ लगाई।'
राजकुमार राव ने आगे बताया, 'मैं दूसरे और तीसरे राउंड के लिए वापस आया और आखिरकार, मुझे वो कॉल आया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि बधाई हो, आप दिबाकर की अगली फिल्म में उनके मुख्य किरदार हैं। मैंने कहा कि भगवान का शुक्र है। मुझे शुरुआत मिल गई। बेशक, इससे मुझे कोई पैसा नहीं मिला। मुझे पहली फिल्म के लिए 11000 रुपये मिले, लेकिन यह पैसे के लिए नहीं था, काम महत्वपूर्ण था।'
वहीं बात करें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' के बारे में तो इसकी 'स्त्री 2' 'सिरकटा' नामक एक भूत के खिलाफ चंदेरी गांव की लड़ाई की कहानी दिखाती है, जो महिलाओं पर हमला करता है और उनका अपहरण करता है। 'स्त्री 2' मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें 'मुंजा' और 'भेड़िया' जैसे फिल्म शामिल हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन के शानदार कैमियो भी हैं।