{"_id":"66cf2e6581f5238e8b006ab5","slug":"stree-2-box-office-collection-day-14-know-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-movie-total-earnings-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से 'स्त्री 2' को हिलाना हुआ मुश्किल, जानें 14वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से 'स्त्री 2' को हिलाना हुआ मुश्किल, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
श्रद्धा कपूर 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल के साथ वापस आ गई हैं। अमर कौशिक की निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना काफी मुश्किल हो गया है, जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, वह काबिले तारीफ है। फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।
2 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' का मुकाबला अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा के साथ हुई थी। हालांकि, 'स्त्री 2' दोनों को पटखनी देने में कामयाब रही है। बता दें कि अक्षय की फिल्म 'खेल खेल में' टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है। इसके अलावा जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 'स्त्री 2' अपनी सफलता का परचम बखूबी लहरा रही है।
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के अलावा वर्किंग डेज पर भी इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ट्विनिंग और पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना के मजेदार डायलॉग्स सुनने के लिए लोग वर्किंग डेज पर भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि सुबह काम कर के लोग शाम को समय निकालकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' ने 14वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 421.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रद्धा के अलावा इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। सभी सितारों ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए हैं। 'स्त्री 2' का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन के विशिष्ट भूमिकाओं को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।