फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Collection: वीकएंड पर फिर खिल उठी 'स्त्री 2', 31वें दिन श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sat, 14 Sep 2024 09:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Sep 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 31 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर एक महीने बाद भी बरकरार है। फिल्म रिलीज के दिन से ही सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अब आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते यहीं कि आज 31वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Stree 2 Box Office Collection Day 31 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए स्त्री 2 संघर्ष कर रही है।

Stree 2 Box Office Collection Day 31 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 31 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

फिल्म 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़, और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 31 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म को थोड़ी राहत मिली है। कई दिनों से आ रही गिरावट के बाद आज शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। 'स्त्री 2' ने 31वें दिन 4.57 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 547.27 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed