फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Collection: 600 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने के लिए स्त्री 2 का संघर्ष जारी, 34वें दिन हुई इतनी कमाई

Tue, 17 Sep 2024 09:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 34 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार भी कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद 'स्त्री 2' को कोई फिल्म नहीं पछाड़ पाई। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मजा रखी है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन अभी भी दर्शकों के सिर 'स्त्री 2' का जादू चढ़ा हुआ है। फिल्म भी भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, अब फिल्म के आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'स्त्री 2' ने 34वें दिन कितनी कमाई की।

Stree 2 Box Office Collection Day 34 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म स्त्री 2 पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच चुकी है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।

Stree 2 Box Office Collection Day 34 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 18वें दिन 22 करोड़ रुपये और 19वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़ और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 34 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। 'स्त्री 2' ने 31वें दिन 5.4 करोड़ रुपये और 32वें दिन 6.75 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन वीकएंड के बाद फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'स्त्री 2' ने 33वें दिन 2.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने आज यानी 34वें दिन भी गिरावट के साथ 2.08 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 34 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 559.93 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed