श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज को पंद्रह दिन से ऊपर हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद भी इसकी झमाझम कमाई जारी है। पहले दिन से ही रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में एक और कारनामा कर दिखाया है। इस फिल्म की एंट्री 500 करोड़ी क्लब में हो गई है। मेकर्स की तरफ से जारी आंकड़ों में कुछ यही बताया गया है। हालांकि, ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की रिलीज के पहले 18 दिनों की कमाई 480 करोड़ रुपये ही है।
Stree 2 Box Office: मैडॉक का ‘पठान’ के रिकॉर्ड की बराबरी का दावा, क्या वाकई ‘स्त्री 2’ ने कमा लिए 500 करोड़?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैडॉक फिल्म्स ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि 'स्त्री 2' ने 18 दिनों में 502 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यह फिल्म का नेट कलेक्शन है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'तीसरे वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई के साथ 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना जारी है। आप सभी के इस अपार प्यार और सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया'।
श्रद्धा कपूर ने भी पोस्ट साझा कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' ने 70 करोड़ रुपये से अधिक ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की थी। महज दो दिनों के अंदर यह फिल्म 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गई और रिलीज के चौथे दिन ही इसने 200 करोड़ क्लब में नाम लिखवाकर रिकॉर्ड कायम कर डाला। केजीएफ चैप्टर 2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को यह फिल्म पीछे छोड़ चुकी है और अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के कारनामा भी इसने कर दिखाया है।
Sikandar: पसलियों में चोट के बाद भी सलमान खान ने फिर शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर
हालांकि, ट्रेड के आंकड़े मेकर्स द्वारा जारी आंकड़ों से एकदम भिन्न हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 ने 18 दिनों में 480 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मगर मेकर्स ने 18 दिनों की कमाई 502 करोड़ रुपये बताई है। माना जा रहा है कि मैडॉक ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिकॉर्ड की बराबरी का दावा करने के लिए यह आकंड़े जारी किए हैं। दरअसल, फिल्म पठान ने 18 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। मैडॉक का आज का एलान उसी की बराबरी करने के लिए माना जा रहा है।
IC-814: 'आईसी-814' सीरीज में कॉमेडियन राजीव ठाकुर का अनदेखा अवतार, कपिल और अर्चना ने बांधें तारीफों के पुल
मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अकेले रिलीज नहीं हुई थी, इसके साथ कई और फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन 'स्त्री 2' के आगे सभी ने घुटने टेक दिए। फिल्म 'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी रिलीज हुई। लेकिन, ये फिल्में गुमनाम सी हो गई हैं, जबकि 'स्त्री 2' न सिर्फ सिनेमाघरों में कब्जा जमाए हुए है, बल्कि कमाई के रिकॉर्ड भी बना रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आए हैं।