फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Success: दर्शकों को क्यों इतनी पसंद आ रही 'स्त्री 2'? इन पांच कारणों के जरिए समझें पूरा मामला

Sat, 17 Aug 2024 06:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Aug 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Success know 5 reasons why people love this movie of shraddha Kapoor and RajKummar Rao
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया है। 14 अगस्त को रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बंपर कमाई शुरू कर दी। पहले ही दिन फिल्म ने कमाई का अर्धशतक जड़ दिया और दूसरे दिन शतक ठोक दिया। यह ऐसी पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मैडॉक फिल्म्स के मुताबकि दो दिनों में 'स्त्री 2' ने वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। आखिर यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद क्यों आ रही है। आइए समझते हैं...

Stree 2 Box Office Success know 5 reasons why people love this movie of shraddha Kapoor and RajKummar Rao
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

आठ महीने से बॉलीवुड में फिल्मों के नाम पर पड़ा सूखा
पिछला साल बॉलीवुड के लिए शानदार रहा। जनवरी में फिल्म पठान से ब्लॉकबस्टर का सिलसिला शुरू हुआ था और दिसंबर तक एनिमल के रिलीज होने तक जारी रहा था। पूरे सालभर शानदार फिल्मों की बहार आई रही थी। लेकिन, इस साल बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन किसी शानदार फिल्म का इंतजार ही करते रह गए और इस इंतजार को पूरे आठ महीने यूं ही बीत गए। कोई फिल्म इतनी अच्छी नहीं आई, जिसे परिवार और दोस्तों के साथ देखने जा सकें। फिल्म 'स्त्री 2' ने उस इंतजार की घड़ियों पर मानो विराम लगा दिया है। इस साल कोई ऐसी ढंग की फिल्म दर्शकों को दिख रही है तो बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

Stree 2 Box Office Success know 5 reasons why people love this movie of shraddha Kapoor and RajKummar Rao
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री' अच्छी थी तो सीक्वल से भी उम्मीदें जुड़ गईं
वर्ष 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद जब से इसके सीक्वल 'स्त्री 2' का एलान हुआ तो दर्शकों की उम्मीदें इससे भी बंध गईं। एक तो अच्छी फिल्मों का अभाव चल रहा था, ऐसे में किसी शानदार फिल्म का सीक्वल आया तो दर्शक इस भरोसे के साथ भी आ रहे हैं कि सीक्वल भी अच्छा ही बना होगा और उनकी यह उम्मीद पूरी होती भी दिख रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक शिकायत करते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Success know 5 reasons why people love this movie of shraddha Kapoor and RajKummar Rao
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर और कॉमेडी शैली में दर्शकों की दिलचस्पी
ऐसा नहीं है बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज नहीं हो रहीं। हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही हैं। लेकिन, अधिकांश एक्शन फिल्मों का बोलबाला रहा है। कुछ रोमांटिक लव स्टोरी भी आई हैं। श्रद्धा और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इस शैली में हमेशा ही दर्शकों की दिलचस्पी रही है। एंटरटेनमेंट की उम्मीद में दर्शक खिंचे चले आ रहे हैं।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Success know 5 reasons why people love this movie of shraddha Kapoor and RajKummar Rao
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15 अगस्त का मौका और लॉन्ग वीकएंड
फिल्म 'स्त्री 2' देखने जाना दर्शकों के लिए मौका भी है और दस्तूर भी है वाली बात भी हो गई है। 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस का मौका। छुट्टी का दिन, उसके बाद लंबा सप्ताहांत...ऐसे में परिवार के साथ कुछ पल बिताने की फुरसत है तो मनोरंजन के शौकीन सिनेमाघरों की तरफ भी खूब निकल रहे हैं। छुट्टियों के अवसर पर यह फिल्म खूब दर्शक बटोर रही है।
The Raja Saab: द राजा साहब में दिखेंगी निधि अग्रवाल, अभिनेत्री के जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया आधिकारिक एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed