फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: 'स्त्री 3' बनाने को लेकर अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक शुरू हो पाएगा अगली किस्त पर काम

Fri, 30 Aug 2024 01:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 30 Aug 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 director amar kaushik on stree 3 says numbed by shraddha kapoor film success sequel still too early
स्त्री 2-अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम: @amarkaushik

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघर में दर्शकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है। 'स्त्री' का सीक्वल छह साल के अंतराल के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ, जिसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया तो मिली ही, साथ ही प्रशंसकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी को भी खूब सराहा। बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म की सफलता पर टीम को बधाई दी। इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभी से ही दर्शकों के बीच फिल्म के तीसरे भाग को लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है। वहीं अब फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने इसके सीक्वल पर अपडेट साझा किया है।

Stree 2 director amar kaushik on stree 3 says numbed by shraddha kapoor film success sequel still too early
अमर कौशिक- स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

निर्देशक अमर कौशिक ने 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद 'स्त्री' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए बढ़ती प्रत्याशा के बारे में खुलकर बात की। हॉरर-कॉमेडी सीक्वल ने न केवल दर्शकों को आकर्षित किया है, बल्कि कहानी की संभावित सीक्वल के बारे में संकेत दिया। अमर कौशिक ने 'स्त्री 2' को मिल रही प्रतिक्रिया पर आश्चर्य व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वे अभी इसकी सफलता का आनंद ले रहे हैं। स्त्री 3 पर काम करना अभी जल्दबाजी होगी।

Stree 2 director amar kaushik on stree 3 says numbed by shraddha kapoor film success sequel still too early
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

अमर कौशिक ने 'स्त्री 3' की बढ़ती मांग को स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अभी तो शुरुआती दिन हैं। हम अभी भी सफलता की व्यापकता से स्तब्ध हैं। लेकिन हां, तीसरा भाग बनाने का दबाव बढ़ रहा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि स्त्री 2 को इतना प्यार मिलेगा।' यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। स्त्री 2 के क्लाइमैक्स में इसके तीसरे भाग का संकेत भी दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 director amar kaushik on stree 3 says numbed by shraddha kapoor film success sequel still too early
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'स्त्री 2' 'सिरकटा' नामक एक भूत के खिलाफ चंदेरी गांव की लड़ाई की कहानी दिखाती है, जो महिलाओं पर हमला करता है और उनका अपहरण करता है। 'स्त्री 2' मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें 'मुंजा' और 'भेड़िया' जैसे फिल्म शामिल हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन के शानदार कैमियो भी हैं।

 

विज्ञापन
Stree 2 director amar kaushik on stree 3 says numbed by shraddha kapoor film success sequel still too early
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 434.09 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अब यह फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed