फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: स्त्री 2 के बाद फैंस को श्रद्धा की इन फिल्मों का इंतजार, जानें लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल

Mon, 26 Aug 2024 02:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Aug 2024 02:58 PM IST
सार

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की चांदी हो गई है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स बढ़ गए। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी भारतीय बनकर उभरी हैं। इसके बाद दर्शकों को श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor upcoming Movies Stree 3 Chaalbaaz in London Nagin KTina No Entry sequel Reports
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। दर्शकों को ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म खूब पसंद आ रही है। 11 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। फिल्म की सफलता से श्रद्धा कपूर की चांदी हो गई है। इसके बाद अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स बढ़ गए। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली दूसरी भारतीय बनकर उभरी हैं। इसके बाद दर्शकों को श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री की आगामी फिल्मों के बारे में...

Stree 2 Star Shraddha Kapoor upcoming Movies Stree 3 Chaalbaaz in London Nagin KTina No Entry sequel Reports
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 3

श्रद्धा कपूर और राजकमार राव की 'स्त्री 2' की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शकों को 'स्त्री 3' का बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा 'स्त्री 3' में भी नजर आएंगी। अभिनेता अभिषेक बैनर्जी ने हाल ही में इसे लेकर खुलासा करते हुए कहा था कि इसकी स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा बनकर तैयार है। ये दूसरे भाग से भी ज्यादा मजेदार होने वाली है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग कर शुरू होगी या पर्दे पर कब आएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Stree 2 Star Shraddha Kapoor upcoming Movies Stree 3 Chaalbaaz in London Nagin KTina No Entry sequel Reports
चालबाज इन लंदन - फोटो : एक्स
चालबाज इन लंदन

पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म  'चालबाज इन लंदन' में भी श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हो चुका है। फिलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को श्रद्धा की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। 

Stree 2: ‘स्त्री 2’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर लगा सवालिया निशान, इस ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, सब फेक आंकड़े!

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor upcoming Movies Stree 3 Chaalbaaz in London Nagin KTina No Entry sequel Reports
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
केटीना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पास पाइपलाइन भी कई फिल्में हैं। खबर के मुताबिक श्रद्धा कपूर जल्द ही असीमा छिब्बर के निर्देशन में बन रही केटीना में भी दिखाई दे सकती हैं। इसमें वह एक बार फिर दर्शकों को अपने अंदाज का कायल करती हुई दिखाई देंगी। 

 
विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor upcoming Movies Stree 3 Chaalbaaz in London Nagin KTina No Entry sequel Reports
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
नागिन

इसके अलावा श्रद्धा कपूर के पास नागिन नामक एक फिल्म भी है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री  इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म को लेकर लंबे वक्त से कोई अपडेट नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed