फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: स्त्री 3 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार? फिल्म के लेखक बोले- हर किरदार के लिए प्लान है

Tue, 27 Aug 2024 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Aug 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Writer Niren Bhatt on Akshay Kumar Cameo says we have plans for each and every character in universe
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। यह पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो इतनी शानदार कमाई कर रही है। अमर कौशिक की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो की भी खूब चर्चा हुई थी। अब हाल ही में, अक्षय कुमार के कैमियो पर लेखक निरेन भट्ट ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Stree 2 Writer Niren Bhatt on Akshay Kumar Cameo says we have plans for each and every character in universe
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि न सिर्फ मुख्य कलाकार ही सबका ध्यान अपनी ओर नहीं खींच रहे हैं, बल्कि कैमियो भी सभी को पसंद आ रहे हैं। 'स्त्री 2' में अभिनेता अक्षय कुमार के कैमियो ने काफी चर्चा बटोरी है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में फिल्म के लेखक निरेन भट्ट ने अक्षय के किरदार पर आधारित एक स्टैंडअलोन फिल्म की संभावना पर चर्चा की है।

Stree 2 Writer Niren Bhatt on Akshay Kumar Cameo says we have plans for each and every character in universe
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के किरदार के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर और क्या स्त्री यूनिवर्स की भविष्य के सीक्वल में उन्हें और अधिक प्रमुखता से पेश करने की योजना है। इस सवाल पर लेखक निरेन भट्ट ने इंडिया टुडे को बताया, "मैं ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा। लेकिन, निश्चिंत रहें, हमारे पास यूनिवर्स के हर किरदार के लिए योजनाएं हैं। यहां तक कि उनमें से सबसे छोटे और सबसे बड़े किरदार के लिए भी।" उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में अक्षय की भूमिका और भी महत्वपूर्ण भूमिका में बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Writer Niren Bhatt on Akshay Kumar Cameo says we have plans for each and every character in universe
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निरेन के आगे बताया, "इस यूनिवर्स में सभी पात्र एक-दूसरे को ढूंढते हैं और किसी न किसी तरह से एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। हम इस यूनिवर्स में बहुत सारी फिल्में बना सकते हैं। और कौन इस तरह की एकल फिल्म नहीं बनाना चाहेगा? हमारा काम सबसे अच्छे पॉइंट्स पर काम करना और सबसे अच्छी कहानियां ढूंढ़ना है। जब तक हम इस यूनिवर्स के लिए कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं करते हैं। तब तक हमारे लिए आकाश ही सीमा है। कुछ भी हो सकता है।"

विज्ञापन
Stree 2 Writer Niren Bhatt on Akshay Kumar Cameo says we have plans for each and every character in universe
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'स्त्री 2' ने 14 अगस्त की रात को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। इस हॉरर-कॉमेडी को बॉलीवुड में अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' जैसी रिलीजों से टक्कर लेनी पड़ी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed