फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 17: स्त्री 2 ने किया बाकी फिल्मों का चक्का जाम, 17वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Sat, 31 Aug 2024 08:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Aug 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
stree 2 box office collection day 17 Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film total Earning
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2' कई कारणों से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता, क्रेडिट वॉर, पोस्टर की समानताएं, 'सॉफ्ट चिट्टी'...लोरी और बहुत कुछ शामिल है। अमर कौशिक की निर्देशित 'स्त्री 2' हाल ही में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म तीसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।

stree 2 box office collection day 17 Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film total Earning
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक की निर्देशित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये कमाए। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और 'गदर 2', 'जवान' और 'पठान' जैसी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

stree 2 box office collection day 17 Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film total Earning
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अब उम्मीद है कि फिल्म अपने तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कुछ और बेहतरीन रिकॉर्ड बनाएगी। इस वीकेंड सिनेमाघरों में किसी भी तरह का कॉम्पिटिशन न होने के कारण, फिल्म के लिए भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करना आसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stree 2 box office collection day 17 Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film total Earning
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' की बॉक्स ऑफिस पर जरा भी पकड़ ढीली नहीं पड़ी है। पहले हफ्ते में तो इस फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड बनाए ही थे। वहीं दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म पठान, जवान, एनिमल बाहुबली 2 को धूल चटाते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। वीकेंड के अलावा वर्किंग डेज पर भी इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
stree 2 box office collection day 17 Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film total Earning
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शनिवार को फिल्म ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। फिल्म ने 17वें दिन 11.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 452.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आज शनिवार यानी वीकेंड को भी सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' की हुंकार साफ देखने को मिली है। फिल्म जल्द ही भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed