फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: सप्ताहांत में चमके 'श्रीकांत' के सितारे, 'भैया जी' को छोड़ा पीछे, जानें कैसी रही कमाई

Mon, 27 May 2024 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 May 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Movie Bhaiyya Ji Earning
श्रीकांत, भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। लोग ऐसे सिनेमा की तलाश में हैं, जिसका लुत्फ इन फुरसत के दिनों में परिवार के साथ उठाया जा सके। लेकिन, मालूम पड़ रहा है कि मनोरंजन के नाम पर इन दिनों सूखा पड़ा है! इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने के बाद उन्हें दो फिल्में देखने के विकल्प मिलेंगे, जो सिनेमाघरों में सजी हैं। पहली है राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और दूसरी मनोज बाजपेयी की 'भैया जी'। रविवार को दोनों ने कैसा प्रदर्शन किया? चलिए जानते हैं...

Sunday Box Office Collection: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Movie Bhaiyya Ji Earning
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को बढ़ा 'श्रीकांत' का कारोबार
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बेहतर हाल नहीं रहा है। एक पखवाड़ा बीत गया और अभी तक फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। वीकडेज में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। हालांकि, सप्ताहांत में एक बार फिर इस फिल्म ने अपना दम दिखाया है। 

Sunday Box Office Collection: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Movie Bhaiyya Ji Earning
फिल्म 'श्रीकांत' रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

कितना रहा कुल कलेक्शन?
फिल्म श्रीकांत ने पहले सप्ताह 17.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिर दूसरे सप्ताह फिल्म की कमाई 13.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई और घटती दिखी। 'श्रीकांत' ने 16वें दिन 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन इसकी कमाई 2.35 करोड़ रुपये रही। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन  37.10 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Movie Bhaiyya Ji Earning
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया

'भैया जी' नहीं खींच पा रहे दर्शक!
24 मई शुक्रवार को मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन (रविवार) इस फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की टोटल कमाई पांच करोड़ रुपये हो गई है। 'भैया जी' में मनोज बाजपेयी एक्शन अवतार में नजर आए हैं।
Payal Kapadia: कान में इतिहास रचने पर FTII ने थपथपाई पायल की पीठ, कभी संस्थान में कहा गया था 'देश विरोधी

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: Rajkummar Rao Alaya F Srikanth And Manoj Bajpayee Movie Bhaiyya Ji Earning
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पूरा होगा इंतजार?
उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर मनोरंजन का ठहराव शायद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज से कुछ कम हो। यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने जा रही है। इसमें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी को 'रुही' फिल्म में देखा गया। इनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। 
GOAT: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के दूसरे गाने पर संगीतकार युवान का दिलचस्प खुलासा, विजय ने फिर चलाया सुरों का जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed