फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: दर्शकों पर खूब चला 'शैतान' का जादू, रविवार को 'लापता लेडीज' ने भी दिखाया दम

Mon, 11 Mar 2024 10:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Mar 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection
शैतान, लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। बीते महीने रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अभी तक सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसके बाद रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' पर दर्शकों का प्यार बरस रहा है। 1 मार्च को लगी 'लापता लेडीज' है तो दूसरी तरफ अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रविवार को किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया? आइए जानें...

Sunday Box Office Report: Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

शैतान
8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'शैतान' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड पर इसकी कमाई में और ज्यादा इजाफा आया है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी कहानी से खूब तारीफ लूट रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल लेते हुए 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को 'शैतान' के कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार यानि तीसरे दिन 20.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 54 करोड़ रुपये हो गई है।  

Sunday Box Office Report: Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता आमिर खान भी हैं। इसके विषय और कहानी की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन, कमाई के मामले में यह फिल्म सुस्त चाल चल रही है। हालांकि, वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा दर्ज हुआ है। 10वें दिन लापता लेडीज ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए, इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 8.63 करोड़ रुपये हो गया है।
Oscars 2024: अकादमी अवॉर्ड्स में छाई 'ओपनहाइमर', पूरे सात ऑस्कर पर किया कब्जा, फिर भी नहीं टूटा यह रिकॉर्ड?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टिकल 370
यामी गौतम अभिनीत फिल्म आर्टिकल 370 का दबदबा अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कायम है। 'लापता लेडीज' और 'शैतान' की रिलीज के बाद भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 17वें दिन यानि तीसरे रविवार को आर्टिकल 370 पर दर्शक खूब टूटे। आंकडों के मुताबिक यामी गौतम की फिल्म ने रविवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल कमाई अब 65.65 करोड़ रुपये हो गई है।
Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने रिजेक्शन के दिनों को किया याद, सेट पर पहुंचने के बाद कर दिया गया था फिल्म से बाहर

विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। महीनेभर बाद भी यह फिल्म अभी तक थिएटर्स में टिकी है। हालांकि, अब कमाई के मामले में यह फिल्म ठंडी पड़ चुकी है। फिल्म ने 30वें दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं रविवार (31वें दिन) को 73 लाख रुपये कमाए, इसकी टोटल कमाई अब 83.58  करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी ने बदल दिया जीवन', अदा शर्मा ने किया खुलासा, अब बस्तर के साथ हैट्रिक की है तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed