अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से कलाकारों का पोस्टर और फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने 'द केरल स्टोरी' की अपार सफलताओं पर अपनी खुशी जाहिर की है और बताया है कि फिल्म की कामयाबी के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया है।
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी ने बदल दिया जीवन', अदा शर्मा ने किया खुलासा, अब बस्तर के साथ हैट्रिक की है तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि 'द केरल स्टोरी' की सफलताओं के बाद आपका जीवन कैसे बदला। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो काफी बहुत बदल गया है। यह समय बहुत अच्छा लग रहा है, जब लोग अब मेरे बारे में बात करते हैं तो मैं खुद को लगभग एक अलग व्यक्ति जैसा महसूस करती हूं। इस महीने मेरी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं इसलिए यह मेरे लिए बहुत अच्छा समय है।'
इंटरव्यू में आगे अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या अब उनकी फैन फॉलोइंग में कोई इजाफा हुआ है। इस पर अदा ने जवाब देते हुए कहा, 'यह काफी अच्छा लगता है, लेकिन मैं इन चीजों को ज्यादा गंभीरता से भी नहीं लेती हूं। मैं इस तरह की भूमिकाएं करने के लिए भाग्यशाली रही हूं। हालांकि, अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला का टैग मेरे खाते में आना अच्छा लगता है। मुझे पसंद है कि लोग मेरे काम से अपेक्षाएं रखें।'
अदा से पूछा गया कि क्या बॉक्स ऑफिस का दबाव उन्हें किसी तरह परेशान करता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'यदि कोई मुझे याद न दिलाए तो मैं इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचती हूं। मैं एक बाहरी व्यक्ति हूं और मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं एक ऐसी कलाकार बन गई हूं, जो सफलता का स्वाद चख रही है। मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसे किरदार निभाने को मिले, जिनमें मैं अपना दिल और आत्मा लगा सकती हूं।'
हाल ही में निर्माताओं ने 'बस्तर' फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर में अदा को आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के रूप में देखा गया, जो भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित थीं। इसमें सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों के हमले, बच्चों को जलाए जाने और राजनीतिक हस्तियों की हत्या के साथ-साथ निर्दोष लोगों को फांसी देने के दृश्य भी थे। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने रिजेक्शन के दिनों को किया याद, सेट पर पहुंचने के बाद कर दिया गया था फिल्म से बाहर