{"_id":"66726a1c0d56b84a120e0958","slug":"suniel-shetty-said-that-he-will-never-sell-his-farmhouse-or-home-cause-for-him-its-an-emotional-investments-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suniel Shetty: सुनील शेट्टी कभी नहीं बेचेंगे अपना फार्महाउस या घर, बोले- मेरे लिए वह प्रॉपर्टी नहीं इमोशन है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी कभी नहीं बेचेंगे अपना फार्महाउस या घर, बोले- मेरे लिए वह प्रॉपर्टी नहीं इमोशन है
Wed, 19 Jun 2024 11:10 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुनील शेट्टी आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने खुद को बतौर बिजनेसमैन भी स्थापित किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और व्यवसाय के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने अपने खंडाला वाले फार्महाउस को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए--
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अपने विनम्र स्वभाव के लिए मशहूर हैं। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वो जमीन से जुड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, 'देखिए मैंने कभी व्यावसायिक साम्राज्य स्थापित करने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैं बस अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी देने की कोशिश करता आया हूं'।
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या वे अपने खंडाला वाले फार्महाउस को कभी बेचेंगे। इस सवाल के जवाब में सुनील शेट्टी कहते हैं, 'शायद लोगों के लिए वह सिर्फ एक प्रॉपर्टी हो, लेकिन मेरे लिए वह इमोशन है। मैं भावनात्मक रूप से जुड़ाव महूसस करता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने जब खंडाला के उस जमीन के टुकड़े को खरीदा था तब वह एकदम बंजर था। आज लोग कहते हैं कि सुनील शेट्टी के फार्महाउस को देखिए, लेकिन वे यह नहीं देखते हैं कि कितने वर्षों से मैंने और मेरे बच्चों ने मिलकर 400 से अधिक पेड़ लगाए हैं। यह हमारी वर्षों की मेहनत का नतीजा है'।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी आने वाले दिनों में 'वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आने वाले हैं। अभिनेता अपने करियर के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'मेरी कई फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन मां लक्ष्मी की हमेशा मुझ पर कृपा रही है कि मुझे कभी पैसों का आभाव नहीं हुआ। मैं अपने बच्चों के लिए सब कुछ करता आया हूं और आगे भी सब उन्हीं को देकर जाऊंगा'।