सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Stree 2: 'स्त्री 2' वाले जिस सरकटे ने चंदेरी में मचाया आतंक, उसके पीछे है खली से भी लंबा ये इंसान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 20 Aug 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sunil Kumar is real Sarkata from Amar Kaushik directorial Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2
सुनील कुमार/स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms/sunnyjatt_019

इन दिनों देश के सिनेमाघरों में स्त्री ने अपना डेरा जमाया हुआ है। दर्शक 'स्त्री 2' के सम्मोहन में बंधे थियेटर दौड़े चले आ रहे हैं, सिनेमाघरों को लंबे अरसे के बाद हाउसफुल का बोर्ड लटकाना पड़ रहा है। 'स्त्री 2' के तांडव के बीच सरकटा का आतंक न सिर्फ चंदेरी में, ब्लकि साथ में रिलीज हुईं अन्य फिल्मों पर देखने को मिल रहा है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कत्लेआम मचाया हुआ है, फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है। इस फिल्म की सफलता में पिछले भाग के सभी किरदारों के अलावा सरकटे का भी अहम योगदान है।

Trending Videos
Sunil Kumar is real Sarkata from Amar Kaushik directorial Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2
श्रद्धा कपूर-सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms/sunnyjatt_019

सरकटे के पीछे हैं सुनील कुमार
इस फिल्म में सरकटा को वैसे तो ग्राफिक्स की मदद से पूर्ण रूप दिया गया है, लेकिन इसके लिए मूल रूप से 7.7 फीट लंबे अभिनेता अपनी सेवाएं दी हैं। सुनील कुमार नाम से जाने जाने वाले अभिनेता ने सरकटा का किरदार निभाया है। उन्हें सोशल मीडिया पर 'जम्मू के ग्रेट खली' के नाम से भी जाना जाता है। लंबाई में सुनील ग्रेट खली से भी लंबे हैं। उनकी पहचान एक बेहतरीन पहलवान की है, जो कथित तौर पर जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल हैं। अभिनेता को उनके रिंग नाम 'द ग्रेट अंगार' से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Kumar is real Sarkata from Amar Kaushik directorial Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2
सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyjatt_019

सुनील के बॉडी शॉ़ट्स और ग्राफिक्स से बना सरकटा
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने बताया था कि कास्टिंग की टीम ने सुनील को ढूंढा था। पहलवान की लंबाई और शारीरिक बनावट के आधार पर उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया। निर्देशक ने पहलवान के बॉडी शॉट्स का इस्तेमाल किया, जबकि सरकटा का चेहरा वीएफएक्स के जरिए तैयार किया गया। पहलवानी के अलावा सुनील को हैंडबॉल और वॉलीबॉल खेलना भी पसंद है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Jatt (@sunnyjatt_019)



Samrat Mukherjee: अभिनेता सम्राट मुखर्जी पर कार से बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunil Kumar is real Sarkata from Amar Kaushik directorial Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2
सुनील कुमार-तमन्ना भाटिया-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyjatt_019

सुनील ने साझा की हैं फिल्म के कलाकारों संग तस्वीरें
उनके इंस्टाग्राम पर उन्होंने शो के सेट से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह राजकुमार राव और तमन्ना भाटिया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार भी नजर आए हैं। 
SDGM: रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, सनी देओल के साथ इस प्रोजेक्ट का बने हिस्सा

विज्ञापन
Sunil Kumar is real Sarkata from Amar Kaushik directorial Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao starrer Stree 2
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

बीते 15 अगस्त को रिलीज हुई थी 'स्त्री 2' 
बताते चलें कि 'स्त्री 2' साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का अगला भाग है। फिल्म इस भाग में पिछले भाग की कहानी को आगे बढ़ाती है। मूल फिल्म के सभी कलाकारों ने इस भाग में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाया है। 'स्त्री 2',  बीते 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वेदा और खेल खेल में से टकराव भी झेलनी पड़ी, जिसमें ये फिल्म विजेता बन कर उभरी है।


मलाइका ने फैंस के साथ शेयर कीं पेरिस यात्रा की झलकियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed