{"_id":"66dae3432f828fd5790899fd","slug":"superboys-of-malegaon-trailer-released-adarsh-gourav-vineet-kumar-singh-shashank-arora-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Superboys of Malegaon: क्या फिल्म बना पाएंगे मालेगांव के लड़के? ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Superboys of Malegaon: क्या फिल्म बना पाएंगे मालेगांव के लड़के? ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Fri, 06 Sep 2024 04:42 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने आज ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है। ट्रेलर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया है।
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मालेंगाव के निवासी बॉलीवुड सिनेमा देखकर फिल्म बनाने की सोचते हैं। ट्रेलर में हमें एक शौकिया फिल्म निर्माता नासिर शेख (आदर्श गौरव) और उसके दोस्तों के समूह की दुनिया से रूबरू कराया गया है। ये सभी एक साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। हालांकि, ट्रेलर के क्लाइमेक्स में ट्विस्ट आपको यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या नासिर का सपना पूरा हो पाएगा?
KBC 16: मनु भाकर ने शाहरुख को बताया 'किंग ऑफ रोमांस', बिग बी बोले- हमने भी प्यार मोहब्बत किया है फिल्मों में
KBC 16: मनु भाकर ने शाहरुख को बताया 'किंग ऑफ रोमांस', बिग बी बोले- हमने भी प्यार मोहब्बत किया है फिल्मों में
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर में हल्के-फुल्के और दिल को छू लेने वाले पलों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपको प्रभावित कर देगी। यह फिल्म न केवल दोस्ती और फिल्म निर्माण को दिखाती है, बल्कि उन लोगों की रचनात्मकता और सपने को साकार करने के लिए की जाने वाली जद्दोजहद को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर ने रिलीज होते ही फिल्म इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह फिल्म के कलाकारों के अभिनय की सराहना के साथ-साथ फिल्म के विषय को भी बढ़िया बता रहे हैं।
विज्ञापन
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ 13 सितंबर को ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में एक विशेष विश्व प्रीमियर के लिए सेट किया गया है, इसके बाद 10 अक्टूबर को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में एक शोकेस भी किया जाएगा।