फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Banerjee: अभिषेक बोले- अमर कौशिक के सामने चौकन्ना रहना पड़ता है, कनपुरिया हैं, भयानक मजाक उड़ाते हैं

Fri, 06 Sep 2024 04:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 04:24 PM IST
सार

कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग का माहौल सबसे अलग होता है। ऐसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान मजाक-मस्ती ज्यादा होती है और सीन को इम्प्रोवाइज करने के दौरान तो कई बार कलाकार एक-दूसरे का मजाक भी उड़ाते हैं। हाल ही में, रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' के शूट के वक्त भी ऐसा ही माहौल रहा। खुद अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि कैसे सह कलाकार एक-दूसरे का मजाक बनाते थे।
 
विज्ञापन
Abhishek Banerjee said you have to be cautious in front of Amar Kaushik he is Kanpuriya who can insult badly
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

Call Me Bae Review: उर्फी के बाद अब अनन्या को फॉलो करने की बारी, प्राइम वीडियो की नजर से देखिए ये वाला इंडिया

Abhishek Banerjee said you have to be cautious in front of Amar Kaushik he is Kanpuriya who can insult badly
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि जब कोई शूटिंग के दौरान खराब इम्प्रोवाइज करता था और बेकार जोक मारता था तो फिल्म के कलाकार एकदम निर्दयी होकर उसका मजाक बनाते थे। उन्होंने कहा कि किसी अन्य फिल्म के सेट पर ऐसा करना आसान नहीं होता। अपने सह-कलाकार का मजाक बनाने के लिए दो बार तो सोचना ही पड़ता है।

Abhishek Banerjee said you have to be cautious in front of Amar Kaushik he is Kanpuriya who can insult badly
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी ने बताया कि जब आप अपने सह कलाकारों के साथ एकदम खुल जाते हैं तो सबसे मजेदार डायलॉग्स तभी निकलकर आते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का मजाक बनाना काम करता है। अभिषेक ने बताया कि कई मौके ऐसे आते थे, जब उन्होंने कोई खराब जोक मारा और राजकुमार ने मजाक बना दिया या फिर अपारशक्ति ने कोई बेवकूफी वाली बात कह दी तो अभिषेक ने मजाक उड़ा दिया या फिर राजकुमार ने घटिया जोक मारा तो बाकी लोगों ने उनका मजाक बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Banerjee said you have to be cautious in front of Amar Kaushik he is Kanpuriya who can insult badly
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। उनके बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वो कनपुरिया वाइब वाले इंसान हैं, जो आपकी एक्टिंग की भयानक बेईज्जती कर सकते हैं। इसलिए, उनके सामने चौकन्ना रहना पड़ता है। बता दें कि स्त्री 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 526.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Border 2: ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की हुई एंट्री

विज्ञापन
Abhishek Banerjee said you have to be cautious in front of Amar Kaushik he is Kanpuriya who can insult badly
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

15 अगस्त को 'स्त्री 2' के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी की एक और फिल्म रिलीज हुई थी। वो 'वेदा' में नेगेटिव रोल में नजर दिखाई दिए थे। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी ने मुख्य भूमिका अदा की है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अभिषेक ने 'भेड़िया', 'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन के फ्लॉप होने पर रवि तेजा-हरीश शंकर ने उठाया बड़ा कदम, निर्माताओं को लौटाई इतनी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed