फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suraiya: देव आनंद के प्यार में पागल थीं सुरैया, आखिर कौन बना इश्क में रोड़ा? काटी तन्हाई में जिंदगी

Fri, 31 Jan 2025 11:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 31 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

Suraiya Death Anniversary: आज हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुरैया की डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम उनके और देव आनंद की प्रेम कहानी को जानेंगे कि कौन उनके प्यार का रोड़ा बना।
 

विज्ञापन
Suraiya Death Anniversary special know her love story with dev anand check here
सुरैया - फोटो : अमर उजाला

“हुआ है तुझ से बिछड़ने के बाद ये मालूम, कि तू नहीं था तिरे साथ एक दुनिया थी…” यह शेर सुरैया और देव आनंद की प्रेम कहानी पर सटीक बैठता है। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे पूरे इंडस्ट्री में थे, पर इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा। सुरैया खुद को तमाम जिंदगी कोसती रहीं। हिंदी सिनेमा जब अपने पीक की ओर बढ़ रहा था तब इंडस्ट्री में एंट्री होती है एक खूबसूरत और हुनरमंद अभिनेत्री की, जिसने ना सिर्फ अभिनय बल्कि अपने आवाज से भी लोगों को दीवाना बना दिया, बेशक हम सुरैया की ही बात कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में तमाम कलाकार आएं और चले गए पर कुछ ही ऐसे थे, जो लोगों की यादों में आज भी हैं। सुरैया उन्हीं में एक हैं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है, इस मौके पर हम एक नजर उनकी देवानंद के साथ लव स्टोरी पर डालेंगे…

Suraiya Death Anniversary special know her love story with dev anand check here
देव आनंद और सुरैया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

देव आनंद से कब हुई पहली मुलाकात
सुरैया का जन्म 15 जनवरी 1929 को लाहौर के अजीज जमाल शेख और मुमताज शेख के घर हुआ। अभिनेत्री का पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था। बचपन में ही उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। उन दिनों सुरैया के मामा हिंदी फिल्मों के विलेन हुआ करते थे। वहीं से उनका रुझान फिल्मों की ओर बढ़ा और वह आसानी से इंडस्ट्री में आ गईं। अभिनेत्री ने साल 1946 में ‘अनमोल घड़ी’, 1947 में ‘दर्द’ और 1948 में ‘प्यार की जीत’ में काम किया। सुरैया की जिंदगी में देव आनंद की एंट्री साल 1948 में हुई। उन्होंने फिल्म ‘विद्या’ में पहली बार एक साथ काम किया दोनों की पहली मुलाकात भी इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। 

Suraiya Death Anniversary special know her love story with dev anand check here
सुरैया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

प्यार जो चढ़ने लगा परवान
‘विद्या’ के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई। वह एक दूसरे से काफी मिलने-जुलने लगे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती इश्क में बदली और प्यार भी परवान चढ़ने लगा। सेट पर दोनों एक दूसरे को निक नेम से बुलाते थे। देव आनंद सुरैया को प्यार से ‘नोजी’ बुलाते थे और वह देवानंद को ‘स्टिव’ कहती थीं। इस बीच कोई था, जिसे इन दोनों का करीब आना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, जो आगे चलकर दोनों के बीच दूरी की वजह भी बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suraiya Death Anniversary special know her love story with dev anand check here
सुरैया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

नानी बनीं दोनों के प्यार का रोड़ा
देव आनंद और सुरैया के प्यार की खबर अभिनेत्री के नानी को लग गई। दोनों का मिलना उन्हें फूटी आंख नहीं सुहाता था। वह पुराने खयालातों की थीं। वह नहीं चाहती थीं कि सुरैया किसी दूसरे धर्म के लड़के से मिले या शादी करें। देवानंद सुरैया से मिलने उनके घर भी जाया करते थे। उनकी नानी ने उनका घर आना भी बंद करा दिया था और नानी सुरैया के साथ रहने लगीं। कहा तो यह भी जाता है कि वह सेट पर भी उनके साथ ही रहती थीं। वह निर्देशकों को दोनों के रोमांटिक सीन ना कराने के लिए भी कहा करती थीं। दोनों का बात करना भी दुश्वार हो गया था। 

विज्ञापन
Suraiya Death Anniversary special know her love story with dev anand check here
सुरैया - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

भागकर शादी करना चाहते थे देव आनंद
देव आनंद और सुरैया का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि वह एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे। देव आनंद उनसे भागकर शादी करना चाहते थे। देव आनंद तो सुरैया के साथ भागकर शादी करना चाहते थे पर अभिनेत्री अपने परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहती थीं। इसके बाद वह देव आनंद से दूर हो गईं, लेकिन ताउम्र देव आनंद के प्यार में तड़पती रहीं और अपनी बची हुई जिंदगी तन्हाई में काट दी। उन्होंने फिर किसी के साथ अपना घर नहीं बसाया और खुद को कोसती रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed