फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya 45: 'सूर्या 45' में तृषा संग रोमांस का तड़का लगाएंगे सूर्या, आरजे बालाजी की फिल्म की शूटिंग पर आया अपडेट

Thu, 21 Nov 2024 09:06 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

'सूर्या 45' में एक बार फिर सूर्या और तृषा की जोड़ी बनेगी। यह लगभग दो दशकों के बाद उनका दूसरा सहयोग है।

विज्ञापन
Suriya and trisha to reunite for RJ Balaji film directed film suriya 45 shooting start end of November reports
तृषा-सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार सूर्या की 45वीं फिल्म का आधिकारिक एलान हो चुका है। निर्माताओं ने 'सूर्या 45' का पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी थी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आर बालाजी संभालेंगे। वहीं, अब अभिनेता की फिल्म पर नई जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री तृषा कृष्णन को कथित तौर पर सूर्या के आगामी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है।

Suriya and trisha to reunite for RJ Balaji film directed film suriya 45 shooting start end of November reports
सूर्या 45 - फोटो : एक्स DreamWarriorpic

दूसरी बाद साथ काम करेंगे सूर्या-तृषा
'सूर्या 45' में एक बार फिर सूर्या और तृषा की जोड़ी बनेगी। यह लगभग दो दशकों के बाद उनका दूसरा सहयोग है। उन्होंने आखिरी बार 2005 की फिल्म 'आरू' में साथ काम किया था। इस नई परियोजना का नाम अस्थायी रूप से सूर्या 45 रखा गया है, जिसका निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।

Suriya and trisha to reunite for RJ Balaji film directed film suriya 45 shooting start end of November reports
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

एआर रहमान तैयार करेंगे संगीत
प्रोडक्शन हाउस ने 20 नवंबर को इस सहयोग की घोषणा की। तृषा की पूर्व कमिटमेंट के कारण फिल्म की शूटिंग कोयंबटूर में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किया जाएगा। इस फिल्म में अब सूर्या और तृषा को एक साथ देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, तृषा के फिल्म के कलाकारों में शामिल होने की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya and trisha to reunite for RJ Balaji film directed film suriya 45 shooting start end of November reports
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya

आरजे बालाजी ने साझा की थी खुशी
'कंगुवा' ऑडियो लॉन्च के मौके पर आरजे बालाजी ने सूर्या को निर्देशित करने के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की थी, जिनके वे कॉलेज के दिनों से प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूर्या का उन पर और स्क्रिप्ट पर भरोसा ही इस सहयोग का कारण बना, जबकि उन्होंने अन्य निर्देशकों को मना कर दिया था। कंगुवा को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद आरजे बालाजी की फिल्म के लिए काफी उत्सुकता है।

विज्ञापन
Suriya and trisha to reunite for RJ Balaji film directed film suriya 45 shooting start end of November reports
सूर्या 44 - फोटो : इंस्टाग्राम

सूर्या की आगामी फिल्म
वहीं, बात करें सूर्या की फिल्मों के बारे में तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'कंगुवा' सिनेमाघरों में चल रही है, जिसे ज्यादातर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। दरअसल, फिल्म को उनके जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक के कारण नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। वहीं, अब सूर्या की अगली रिलीज कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित एक तमिल फिल्म होगी, जो अभिनेता की 44वीं फिल्म होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed