अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों बड़े परदे से दूर हैं। लेकिन, प्रशंसकों के बीच उनकी चर्चा भरपूर रहती है। अभिनेत्री के फैंस उनकी जिंदगी में खूब दिलचस्पी लेते हैं और हर अपडेट पर नजर रखते हैं। खासकर जब सुष्मिता की लव लाइफ की बात आती है तो फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ पैचअप कर रही हैं।
Sushmita Sen: क्या सुष्मिता के साथ फिल्म करने वाले हैं रोहमन? एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड ने बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जब रोहमन से मिस यूनिवर्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की गई तो उन्होंने इसकी सच्चाई बताई। इस दौरान रोहमन ने सुष्मिता सेन के साथ स्क्रीन शेयर करने के विचार पर भी बात की। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान रोहमन शॉल से उनके एक्टिंग प्लान के बारे में पूछा गया और उनसे सुष्मिता सेन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बारे में भी सवाल किया गया। जवाब में रोहमन ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं, उस लेवल तक उनके साथ स्क्रीन शेयर करूं, उसमें अभी बहुत वक्त है। उस लेवल तक पहले पहुंचना पड़ेगा। ऐसे ही थोड़ी उठ के आ जाएंगे'।
कुछ दिनों पहले रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ बातें बताई थीं। जब रोहमन से सुष्मिता को डेट करने के बारे में पूछा गया, तो मॉडल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह पिछले छह वर्षों से उनके साथ हैं, तो अब नया क्या है? उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा से दोस्त रहे हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
Kiara Advani War 2: ‘वॉर 2’ की शूटिंग में शामिल होने पहुंचीं कियारा का वीडियो लीक, किरदार का खुलासा होना बाकी
George Clooney: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जॉर्ज क्लूनी ने किया कमला हैरिस का समर्थन, बाइडन से किया था ये आग्रह
सुष्मिता सेन की निजी जिंदगी की बात करें वे दो बेटियों- रिनी और अलीशा की मां हैं। अभिनेत्री ने अपनी दोनों बेटियां गोद ली हैं। हाल ही में बड़ी बेटी रिनी ने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' में बतौर इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम किया है।
August Movie: 'स्त्री 2'-'वेदा'-'खेल खेल में'-'डबल आईस्मार्ट' के बीच होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर