फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sussanne Khan: ऋतिक को अभी भी अपना बेटा मानती हैं सुजैन खान की मां, बेटी को मिले नए प्यार से हैं खुश

Thu, 04 Jul 2024 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Jul 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sussanne Khan mother Zarine Khan opened up about her daughter love and her equation with hrithik Roshan
ऋतिक रोशन, सुजैन खान और जरीन खान - फोटो : एक्स

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अपनी शादी के लगभग 17 साल बाद तलाक ले लिया। तब से ये दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ खुश हैं। इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान को अर्सलान गोनी से प्यार हो गया है, जबकि 'वॉर' स्टार ऋतिक रोशन सबा आजाद के प्यार में दीवाने हैं।

Sussanne Khan mother Zarine Khan opened up about her daughter love and her equation with hrithik Roshan
ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सुजैन की मां जरीन खान ने तलाक के बाद अपनी बेटी की लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की और ऋतिक के साथ अपने मधुर संबंधों के बारे में भी बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी को फिर से प्यार मिलने से खुश हैं।

Sussanne Khan mother Zarine Khan opened up about her daughter love and her equation with hrithik Roshan
सुजैन खान और उनके दोनो बच्चे - फोटो : इंस्टाग्राम suzkr

सुजैन खान और ऋतिक रोशन के बीच अपने बच्चों की परवरिश के बारे में बात करते हुए जरीन खान ने बताया कि ये दोनों अभी भी सबसे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, "डुग्गू अब भी मेरा बेटा है और वह एक बेहतरीन इंसान है।" इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि ऋतिक और सुजैन भले ही साथ न हों, लेकिन वे एक-दूसरे को सबसे अच्छे दोस्त की तरह प्यार करते हैं। ये दोनों अपने बच्चों में अच्छे मूल्यों को भी शामिल करना जरूरी समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne Khan mother Zarine Khan opened up about her daughter love and her equation with hrithik Roshan
सुजैन खान और जरीन खान - फोटो : एक्स

जरीन खान ने आगे कहा, "वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक बहुत ही हेल्दी रिलेशनशिप बनाए रखते हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक-दूसरे के लिए गरिमा और सम्मान बनाए रखा है।"अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए जरीन खान ने कहा कि अर्सलान गोनी ने कानून की पढ़ाई की है और वह जम्मू के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
Sussanne Khan mother Zarine Khan opened up about her daughter love and her equation with hrithik Roshan
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम suzkr

उन्होंने यह भी कहा कि अर्सलान एक अभिनेता बनना चाहते हैं और वह उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती हैं। शादी के बारे में बात करते हुए जरीन कहा कि जीवन में केवल यही एक चीज नहीं है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शादीशुदा होना ही खुशी का एकमात्र रास्ता नहीं है। जरीन ने अपनी बेटी सुजैन और अर्सलान के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।

Actor Darshan: मर्डर केस के आरोपी एक्टर दर्शन को राहत नहीं, कोर्ट ने 18 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed