टी-10 विश्वकप में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीत दर्ज की है। इस मौके पर भारतीय टीम की खुशी देखने लायक है। देशभर में खुशी का माहौल है। विराट कोहली ने हमेशा की तरह जीतने पर मैदान से परिवार को फोन लगाया। उनका यह अंदाज वाकई निराला था। संभवतः विराट ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ खुशी के पल साझा किए, जो कैमरे में कैद हो गए।
T20 World Cup: टी-20 विश्वकप विजेता बना भारत, खुशी से झूमे विराट, सबसे पहले पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 विश्वकप का फाइनल खेलने मैदान में उतरी। दोनों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला रहा और आखिर में जीत भारत के खाते में आई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी और इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है।
Deadpool & Wolverine Teaser: नए टीजर में आमने-सामने आए सबर्टूथ और वूल्वरिन, चरम पर पहुंचा प्रशंसकों का उत्साह
मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी खुशी से भावुक नजर आए। एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। विराट कोहली हमेशा जीत के बाद अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को कॉल करना नहीं भूलते। इस बात तो जीत भी खास थी तो भला कैसे भूलते। मैदान से वे वीडियो कॉल करते दिखे। इस दौरान उनके भाव और खुशी देखने वाली थी, जो कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि भारत के जीतते ही अनुष्का शर्मा ने भी तुरंत पोस्ट साझा कर टीम इंडिया को बधाई दी।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'ओह माय गॉड, ओह माय गॉड'! अनुष्का शर्मा के अलावा अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी मनाते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। आयुष्मान खुराना से लेकर सोनू सूद, अक्षरा सिंह, अथिया शेट्टी, निक्की तंबोली सहित कई सितारों ने पोस्ट साझा कर खुशी जताई।
Bioscope: आशा भोसले ने यूं बदल दी एक अनजान गायिका की किस्मत, पहली ही फिल्म में मिला फिल्मफेयर पुरस्कार
India vs South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, अनुष्का शर्मा के अलावा इन सेलेब्स ने अनोखे ढंग से दी बधाई