Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taapsee Pannu finally opened up on the private wedding stated that keeping it a secret was never the intention
{"_id":"66161b0c8aa9cde1b707922f","slug":"taapsee-pannu-finally-opened-up-on-the-private-wedding-stated-that-keeping-it-a-secret-was-never-the-intention-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने अपनी शादी की कंफर्म, सीक्रेट वेडिंग की बताई वजह, बोलीं- पब्लिक में नहीं लाना था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने अपनी शादी की कंफर्म, सीक्रेट वेडिंग की बताई वजह, बोलीं- पब्लिक में नहीं लाना था
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही साथ उनकी निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा का सबब बनी हुई है। पिछले दिनों अभिनेत्री की ऑनलाइन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं। अब तापसी ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और वायरल तस्वीरों के पीछे का सच भी बताया है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 22 मार्च को उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ एक भव्य समारोह में शादी कर ली थी। उन्होंने अभी तक शादी की आधिकारिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं की हैं, लेकिन उनके प्रशंसक यह जानकर निराश होंगे कि अभिनेत्री की समारोहों की कोई झलक ऑनलाइन साझा करने की योजना नहीं है।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तापसी ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, ''मुझे नहीं पता है कि क्या मैं अपने निजी जीवन उस तरह से पब्लिक के बीच लाना चाहती हूं, जैसा कि होता है। मैंने इस तरह की जिंदगी को चुना है। मेरे पार्टनर और शादी में आए लोगों ने नहीं। इसीलिए मैंने इसे सीक्रेट रखा। इसे कभी भी सीक्रेट रखने का इरादा नहीं था। मैं इसे सार्वजनिक नहीं बनाना चाहती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अपनी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की योजना नहीं बना रही है क्योंकि वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। उन्होंने साझा किया, "मैं जानती थी कि जो लोग वहां थे, वे मेरे लिए वहां रहना चाहते थे और निर्णय लेने के लिए मौजूद नहीं थे। इसलिए मैं बेफिक्र थी।"
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री शायद अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा नहीं करना चाहेंगी, लेकिन मेहमानों द्वारा पोस्ट किए गए कई तस्वीरें और वीडियोज पहले ही वायरल हो चुके हैं। हालांकि, अब अपनी शादी कंफर्म कर के तापसी ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।