Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taapsee Pannu recently commented on her two films Phir Aayi Hasseen Dillruba and Khel Khel Mein releasing
{"_id":"66ab6ea3d2476f2cba06fcd4","slug":"taapsee-pannu-recently-commented-on-her-two-films-phir-aayi-hasseen-dillruba-and-khel-khel-mein-releasing-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu:'अब सालाना दो फिल्में आएंगी', फिर आई हसीन दिलरुबा-खेल खेल में के बैक-टू-बैक रिलीज पर बोलीं तापसी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taapsee Pannu:'अब सालाना दो फिल्में आएंगी', फिर आई हसीन दिलरुबा-खेल खेल में के बैक-टू-बैक रिलीज पर बोलीं तापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिर आई हसीन दिलरुबा, खेल खेल में
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू अगस्त महीने में दो फिल्में रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं, जिसमें 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'खेल खेल में' शामिल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने साल में सिर्फ दो फिल्में करने की योजना बनाई थी, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बैक-टू-बैक रिलीज होने पर भी प्रतिक्रिया दी और स्वीकार किया कि वह ऐसा नहीं चाहती थीं।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए तापसी पन्नू ने बताया कि उनकी साल 2021 की रोमांटिक थ्रिलर 'हसीन दिलरुबा' साल 2020 में आने वाली थी, उसी साल उनकी फिल्म 'थप्पड़' भी आने वाली थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ था।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी ने कहा, "जब साल 2021 में हसीन दिलरुबा रिलीज हुई, तो मैंने साल में दो फिल्में प्लान की थीं, लेकिन ऐसा हुआ कि मैं केवल एक ही कर पाई और फिर सब कुछ एक साथ आ गया।" उन्होंने कहा कि यह उनके प्लान के अपोजिट हुआ था और इससे यह लगने लगा कि वह बहुत सारी फिल्में साइन कर रही हैं, जो सच नहीं था। तापसी ने आगे बताया कि उन्हें लगता है कि साल 2023 में उनकी कॉमेडी ड्रामा 'डंकी' की रिलीज के साथ उनका बैकलॉग साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि अब सालाना केवल दो फिल्में ही रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
हालांकि, अब उनकी फिल्में 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'खेल खेल में' अगस्त 2024 में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। इस पर तापसी ने कहा, “मेरे पास दो फिल्में हैं, लेकिन वे एक के बाद एक हैं, जो मैं नहीं चाहती थी!” लेकिन उनका मानना था कि चूंकि एक ओटीटी पर और दूसरी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इसलिए वे एक-दूसरे के स्पेस में दखल नहीं देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल अभिनीत 'फिर आई हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी। जबकि उनकी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।