{"_id":"66a5c1ba022cb5981a05281e","slug":"tamannaah-bhatia-shares-stree-2-bts-video-of-song-aaj-ki-raat-goes-viral-forget-her-birthday-watch-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: ठिठुरती ठंड में तमन्ना ने शूट किया था 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात', भूल गई थीं जन्मदिन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tamannaah Bhatia: ठिठुरती ठंड में तमन्ना ने शूट किया था 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात', भूल गई थीं जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:39 AM IST
सार
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज का हर एक प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात' रिलीज हुआ था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने जोरदार डांस किया और लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। 'स्त्री 2' के इस आइटम नंबर में तमन्ना ने अपने मूव्स से आग लगा दी थी। लेकिन क्या आपको पता है उनके इस बोल्ड और हॉट डांस मूव्स के पीछे उन्होंने कितनी मेहनत की थी, यहां तक की वह अपना जन्मदिन भी भूल गई थीं। इन्हीं लम्हों को याद करते हुए तमन्ना ने 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के सेट से एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज का हर एक प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात' रिलीज हुआ था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने जोरदार डांस किया और लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। 'स्त्री 2' के इस आइटम नंबर में तमन्ना ने अपने हॉट मूव्स से आग लगा दी थी। लेकिन क्या आपको पता है उनके इस बोल्ड और हॉट डांस मूव्स के पीछे उन्होंने कितनी मेहनत की थी, यहां तक की वह अपना जन्मदिन भी भूल गई थीं। इन्हीं लम्हों को याद करते हुए तमन्ना ने 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के सेट से एक बीटीएस वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडस पर साझा किया है।
छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 15 अगस्त को फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ दिन पहले इसका आइटम सॉन्ग 'आज की रात' रिलीज हुआ था, जिसमें तमन्ना भाटिया ने अपने हॉट मूव्स से सभी का दिल जीत लिया।
'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' में तमन्ना भाटिया का शानदार डांस हर किसी को पसंद आया। इस गाने में उनकी बोल्डनेस ने सभी के होश उड़ा दिये, लेकिन इस बोल्डनेस के पीछे डांस के चक्कर में अभिनेत्री की कुल्फी बन गई थी। खुद अभिनेत्री ने सेट से बीटीएस वीडियो साझा कर इसकी झलक दिखाई है।
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आज की रात' के सेट से एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में अभिनेत्री ठिठुरती सर्दी में आइटम नंबर की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में तमन्ना कहती नजर आ रही है कि ''इस स्त्री को आईस्क्रीम खाना पसंद है, आईस्क्रीम बनना नहीं।'' जैसे ही शॉट कट हुआ, एक्ट्रेस शॉल में लिपट गईं। आगे तमन्ना ने पूरे वीडियो में बताया कि कैसे उन्होंने इस वीडियो को शूट किया साथ ही कैसे वह इस शूटिंग के दौरान अपना जन्मदिन तक भूल गई थीं।
जिस समय 'आज की रात' की शूटिंग हो रही थी, उस दिन तमन्ना भाटिया का जन्मदिन था, जो उन्हें बिल्कुल भी याद नहीं था। उन्होंने बताया कि डांस करने के चक्कर में वह अपना बर्थडे तक भी भूल गई थीं, लेकिन सेट पर लोगों ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। डांस करते-करते सेट पर एक और केक आया, जो शेड्यूल रैप-अप के लिए था और इसे राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी ने काटा। उन्होंने कहा कि वह केक खाना बंद ही नहीं कर पा रही थीं। तमन्ना भाटिया ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "वो रात से आज की रात तक..., मौसम बहुत ठंडा था, लेकिन लोगों का प्यार बहुत गर्म था। मेरा सबसे अच्छा बर्थडे। वक्त बर्बाद किए बिना 'आज की रात' पर अपना प्यार बरसाएं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।